Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

'लक्खी भंडार लागू कर दो, मैं राजनीति छोड़ दूंगा' : अभिषेक

अभिषेक ने आरोप लगाया कि चुनाव आते ही भाजपा बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन चुनाव खत्म होते ही जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया जाता है

12 Apr 2026

'लक्खी भंडार लागू कर दो, मैं राजनीति छोड़ दूंगा' : अभिषेक

कोलकाता। चुनावी रस्साकशी के बीच तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने हुगली के सप्तग्राम से भाजपा के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा मोर्चा खोल दिया है। राज्य की लोकप्रिय लक्खी भंडार योजना को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच अभिषेक ने भाजपा को खुला चैलेंज देते हुए कहा कि यदि केंद्र में बैठी पार्टी तृणमूल जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं भाजपा शासित राज्यों में लागू कर दे, तो वे तत्काल राजनीति से संन्यास ले लेंगे। इस तीखे हमले के बाद हुगली समेत पूरे राज्य का राजनीतिक पारा अचानक चढ़ गया है। 
अभिषेक बनर्जी ने भाजपा द्वारा बंगाल की महिलाओं को हर महीने 3 हजार रुपये देने के चुनावी वादे पर कटाक्ष करते हुए इसे महज एक जुमला करार दिया। उन्होंने भाजपा के संकल्प पत्र की तुलना चिटफंड के पर्चे से करते हुए सवाल उठाया कि यदि भाजपा वास्तव में महिलाओं और गरीबों की इतनी हितैषी है, तो उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में अब तक ऐसी योजनाएं क्यों नहीं लाई गईं? 
अभिषेक ने आरोप लगाया कि चुनाव आते ही भाजपा बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन चुनाव खत्म होते ही जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर हमला तेज करते हुए अभिषेक ने कहा कि भाजपा पिछले 12 सालों से सत्ता में है, लेकिन वे आज तक यह नहीं बता सके कि उनके वादे के अनुसार कितने लोगों के बैंक खातों में पैसा पहुँचा। उन्होंने चुनौती भरे लहजे में कहा कि अगर भाजपा यह साबित कर दे कि उन्होंने बंगाल के लोगों को सीधे तौर पर कोई आर्थिक लाभ पहुँचाया है, तो मैं आज से ही चुनाव प्रचार करना बंद कर दूंगा। 
उन्होंने दावा किया कि बंगाल में ममता के नेतृत्व में जो भी विकास कार्य और सामाजिक सुरक्षा योजनाएं चल रही हैं, उनमें केंद्र का एक पैसा भी योगदान नहीं है। अभिषेक ने भाजपा पर 'विभाजन की राजनीति' करने का आरोप लगाते हुए मतदाताओं को आगाह किया कि विपक्ष केवल धर्म और जाति के आधार पर समाज को बांटकर सत्ता पाना चाहता है। उन्होंने कहा कि तृणमूल का आधार काम है, जबकि भाजपा का आधार केवल विवाद है। बिहार का उदाहरण देते हुए उन्होंने दावा किया कि वहां भाजपा ने चुनावी लाभ के लिए पैसे बांटे और बाद में उन्हें वापस लेने की कोशिश की, ऐसी राजनीति से बंगाल के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। सप्तग्राम की इस जनसभा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि तृणमूल अब भाजपा के हर चुनावी वादे का जवाब अपनी सफल योजनाओं और आक्रामक चुनौतियों से देने के लिए तैयार है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'लक्खी भंडार लागू कर दो, मैं राजनीति छोड़ दूंगा' : अभिषेक
अभिषेक ने आरोप लगाया कि चुनाव आते ही भाजपा बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन चुनाव खत्म होते ही जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया जाता है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News