Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

'इंडियन आइडल 12' के विनर पवनदीप की कार का एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती

सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। अभी इस हादसे को लेकर आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन का इंतजार किया जा रहा है।

05 May 2025

'इंडियन आइडल 12' के विनर पवनदीप की कार का एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती

'इंडियन आइडल' से लोकप्रियता हासिल करने वाले सिंगर पवनदीप राजन एक कार दुर्घटना में घायल हो गए हैं। अहमदाबाद में हुई दुर्घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सामने आए वीडियो में उन्हें बेड पर लेटे और डॉक्टर्स द्वारा इलाज करते देखा जा सकता है। पवनदीप की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे उनके फैंस बेहद चिंतित हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। अभी इस हादसे को लेकर आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन का इंतजार किया जा रहा है।

पवनदीप का एक्सीडेंट कैसे और कब हुआ, इस बारे में कोई निश्चित जानकारी नहीं मिल पायी है। इसमें पवनदीप की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पवनदीप अस्पताल में बेड पर लेटे हुए किसी से बात करते नजर आ रहे हैं। पवनदीप को इंडियन आइडल 12वें सीज़न के विजेता का ताज पहनाया गया था। वह मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं। 'इंडियन आइडल' के अलावा पवन ने शो 'द वॉयस इंडिया सीजन 1' भी जीता था।

पवनदीप राजन के वर्क फ्रंट की बात करें तो 'इंडियन आइडल' का 12वां सीजन जीतने के बाद वह अपना खुद का सिंगिंग शो करते नजर आ रहे हैं। पवनदीप राजन के संगीत समारोहों में न केवल भारत बल्कि विदेशों में भी उनके प्रशंसक शामिल होते हैं। सोनू निगम और सलीम मर्चेंट जैसे कई दिग्गज गायक पवन की गायकी की तारीफ करते नजर आए हैं। पवन के प्रशंसकों को उम्मीद है कि वह इस हादसे से जल्द ही उबर जाएंगे।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'इंडियन आइडल 12' के विनर पवनदीप की कार का एक्सीडेंट, अस्पताल
सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। अभी इस हादसे को लेकर आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन का इंतजार किया जा रहा है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News