Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

'आप लेडी किलर हो, इसका मतलब ये नहीं..'

लोकसभा में कल्याण बनर्जी और क्या कह गए, जो भड़के सिंधिया

11 Dec 2024

'आप लेडी किलर हो, इसका मतलब ये नहीं..'

कोलकाता। लोकसभा में कल्याण बनर्जी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच तीखी नोंकझोंक हुई है। तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के फेस और सिंधिया फैमिली को लेकर निजी टिप्पणी की। कल्याण बनर्जी ने पहले तो ज्योतिरादित्य सिंधिया के लुक को लेकर कमेंट किया, जिसमें कहा कि आप बहुत सुंदर दिखते हैं, आप लेडी किलर हो, लेकिन ये नहीं है कि आप अंदर से सुंदर हैं। कल्याण बनर्जी ने सिंधिया फैमिली का भी नाम लिया, जिस पर ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुस्सा आ गया और उन्होंने सदन में जवाब दिया। लोकसभा में शुरुआत कोरोना वैक्सीन के मुद्दे पर हुई थी। जहां पहले कल्याण बनर्जी ने सरकार पर सवाल उठाए थे, तब केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने जवाब दिया। उसके बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जवाब देने के लिए खड़े हुए तो कल्याण बनर्जी बिफर पड़े। सिंधिया ने अपने जवाब में पश्चिम बंगाल सरकार पर सवाल उठाए थे और कहा कि सिर्फ सदन के अंदर कोई सदस्य आवाज उठाकर अपनी आवाज सुनाने की कोशिश करे और झूठ को सच में परिवर्तन करें तो ये संभव नहीं हो पाएगा। 
बंगाल की जनता जानती है कि कोविड के समय टीएमसी की सरकार ने क्या भट्टा बैठाया था। यहीं से कल्याण बनर्जी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच बहस शुरू हुई। कल्याण ने कहा कि मंत्रियों को पावर प्रोजेक्ट है करके, विपक्ष को दबा देंगे, ये नहीं हो सकता है। सिंधिया ने बीच में ही बात काटते हुए कहा कि किसके चेहरे पर खलबली है और किसके चेहरे पर मुस्कराहट है देख सकते हैं। उसके बाद कल्याण बनर्जी और भी भड़क गए। कल्याण बनर्जी ने सिंधिया को लेकर कहा कि आप बहुत सुंदर दिखते हैं, लेकिन ये नहीं है कि आप अंदर से सुंदर आदमी हैं। आप विलेन भी हो सकते हैं। आप बड़ी फैमिली से आते हैं तो ये नहीं है कि आप सबको छोटा करेंगे। आप सिंधिया फैमिली से हैं तो राजा हैं क्या आप। इसी बात को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुस्सा आ गया। उन्होंने सदन के भीतर ही कल्याण बनर्जी को तगड़ा जवाब दिया। 
सिंधिया ने कहा कि मेरे ऊपर व्यक्तिगत टिप्पणी की गई है, मेरा हक है जवाब देने का। मेरा नाम ज्योतिरादित्य सिंधिया है। मैं इस देश का प्रजातांत्रिक प्रणाली का नागरिक हूं। जो आज मैं हूं, वो जनता के आशीर्वाद और अपनी मेहनत की वजह से हूं। ये अगर मेरे परिवार पर कलंक लगाने की कोशिश करेंगे और बेफिजूल की बातें सदन में करेंगे तो मुझसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कृपया सदन में सदन की प्रणाली की बात करें, उनकी बात हम सुनने के लिए तैयार हैं। अगर बेफिजूल बात करेंगे तो कोई भी सुनने के लिए तैयार नहीं होगा। इस दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को बीच में बोलना पड़ा। स्पीकर ने कहा कि सभी सदस्यों से आग्रह है कि एक दूसरे पर व्यक्तिगत टिप्पणी ना करें। हालांकि लोकसभा में ये नोंकझोंक फिर भी नहीं रुकी। कल्याण बनर्जी ने फिर से सिंधिया को लेकर टिप्पणी की और कहा कि चेहरा में ब्यूटी है बोलकर आप जो मर्जी वो बोल देंगे। आप बहुत ब्यूटिफुल है, आप बहुत हैंडसम हैं, आप लेडी किलर हैं, ये हम सब लोग जानते हैं। हम आपकी तरह हैं तो आपको जो आया वो हमको बोल देंगे। यहां फिर से सिंधिया जवाब देने के लिए खड़े हुए और कहा कि सदन की गरिमा के खिलाफ कोई सदस्य बोलेगा तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। 
इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने दोनों ही सदस्यों को बैठाया और फिर से समझाया। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'आप लेडी किलर हो, इसका मतलब ये नहीं..'
लोकसभा में कल्याण बनर्जी और क्या कह गए, जो भड़के सिंधिया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News