Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

अमिताभ बच्चन की आवाज के साथ 'केबीसी 17' का प्रोमो रिलीज

खास बात यह है कि इस बार भी शो की मेजबानी खुद अमिताभ बच्चन ही करते नजर आएंगे। हाल ही में शो का प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसे देखकर फैंस बेहद उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर इसकी जमकर चर्चा हो रही है।

16 Jul 2025

अमिताभ बच्चन की आवाज के साथ 'केबीसी 17' का प्रोमो रिलीज

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने न सिर्फ सिनेमा, बल्कि टेलीविजन की दुनिया में भी अपनी एक खास पहचान बनाई है। उनका प्रतिष्ठित क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' हर सीजन में दर्शकों की पहली पसंद रहा है। अब यह शो अपने नए सीजन 'कौन बनेगा करोड़पति 17' के साथ वापसी कर रहा है। खास बात यह है कि इस बार भी शो की मेजबानी खुद अमिताभ बच्चन ही करते नजर आएंगे। हाल ही में शो का प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसे देखकर फैंस बेहद उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर इसकी जमकर चर्चा हो रही है। अब दर्शकों को इंतजार है उस दिन का जब बिग बी एक बार फिर हॉट सीट पर अपने अंदाज में कहेंगे, "देवियों और सज्जनों, स्वागत है आपका..."

'कौन बनेगा करोड़पति 17' की वापसी की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। यह लोकप्रिय क्विज शो 11 अगस्त, 2025 से हर सोमवार से शुक्रवार, रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर प्रसारित होगा। इस बार भी शो की मेजबानी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ही करते नजर आएंगे। उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने इस मौके पर एक खास संदेश शेयर किया। उन्होंने लिखा, "द बॉस, वापस आ गया है!" इसके साथ ही उन्होंने शो के प्रोमो में बोला गया अमिताभ का एक मज़ेदार डायलॉग भी शेयर किया। उन्होंने फिल्म 'अग्निपथ' के फेमस डायलॉग जोड़ा "केबीसी के साथ अपॉइंटमेंट है, इंग्लिश बोलता है।"

जहां एक ओर अमिताभ बच्चन ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ के साथ छोटे पर्दे पर लौट रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सलमान खान भी अगस्त के अंत तक ‘बिग बॉस 19’ के जरिए जिओ सिनेमा पर वापसी करने वाले हैं। ऐसे में एंटरटेनमेंट की दुनिया में दो बड़े शो आमने-सामने होंगे, जिससे इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है। गौरतलब है कि 'कौन बनेगा करोड़पति' बीते 25 वर्षों से दर्शकों का भरोसा जीतता आ रहा है। इस शो ने न केवल आम लोगों को करोड़पति बनने का मौका दिया, बल्कि ज्ञान और बुद्धिमत्ता को देशभर में एक नया मंच भी दिया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अमिताभ बच्चन की आवाज के साथ 'केबीसी 17' का प्रोमो रिलीज
खास बात यह है कि इस बार भी शो की मेजबानी खुद अमिताभ बच्चन ही करते नजर आएंगे। हाल ही में शो का प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसे देखकर फैंस बेहद उत्साहित हैं और सोश





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News