Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

रिलीज होने वाले दिन ही लीक हुई 'केसरी-2', मेकर्स की मेहनत पर फिरा पानी

रिपोर्ट्स की मानें तो ‘केसरी: चैप्टर-2’ की रिलीज के कुछ ही घंटों बाद फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म टेलीग्राम, फिल्मीजिला, तमिलरॉकर्स और मूवीरुल्ज जैसी पायरेसी वेबसाइट्स पर में उपलब्ध हो गई है।

18 Apr 2025

रिलीज होने वाले दिन ही लीक हुई 'केसरी-2', मेकर्स की मेहनत पर फिरा पानी

पिछले काफी समय से अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी: चैप्टर-2' चर्चा में बनी हुई थी। जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को आखिरकार आज, यानी 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ आर. माधवन और अनन्या पांडे भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। कहानी, अभिनय और निर्देशन की तारीफ हो रही है।

रिपोर्ट्स की मानें तो ‘केसरी: चैप्टर-2’ की रिलीज के कुछ ही घंटों बाद फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म टेलीग्राम, फिल्मीजिला, तमिलरॉकर्स और मूवीरुल्ज जैसी पायरेसी वेबसाइट्स पर में उपलब्ध हो गई है। इन प्लेटफॉर्म्स से लोग फिल्म को मुफ्त में डाउनलोड कर रहे हैं, जिससे सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या पर असर पड़ने की आशंका है। इस लीक का सीधा असर फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई पर पड़ सकता है, जो मेकर्स के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है।

यह फिल्म मशहूर वकील सी. शंकरन नायर की जीवनी पर आधारित है, जो जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद जनरल डायर की भूमिका को बेनकाब करने के लिए ब्रिटिश हुकूमत से दो-दो हाथ करते हैं। फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है, जबकि इसके निर्माता करण जौहर हैं। इसमें अक्षय कुमार एक जुझारू वरिष्ठ वकील सी. शंकरन नायर की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में कोर्ट रूम ड्रामा बेहद दमदार तरीके से पेश किया गया है, जो दर्शकों को बांधे रखता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रिलीज होने वाले दिन ही लीक हुई 'केसरी-2', मेकर्स की मेहनत पर
रिपोर्ट्स की मानें तो ‘केसरी: चैप्टर-2’ की रिलीज के कुछ ही घंटों बाद फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म टेलीग्राम, फिल्मीजिला, तमिलरॉकर्स और





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News