Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

'किंग' का एक्शन करेगा सबको हैरान

सूत्रों के अनुसार, यह हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन 23 मार्च से मुंबई की गोल्डन टोबैको फैक्ट्री में तैयार किए गए विशाल सेट पर शूट किया जाएगा, जो लगभग एक सप्ताह तक चलेगा। फिल्म की टीम स्टाइलिश एक्शन के बजाय रियल और जमीनी फाइट कोरियोग्राफी पर जोर दे रही है।

21 Mar 2026

'किंग' का एक्शन करेगा सबको हैरान

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किंग' को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों में शामिल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म के एक खास एक्शन सीक्वेंस के लिए 10 प्रशिक्षित रूसी फाइटर्स को मुंबई बुलाया है। विले पार्ले स्थित एक पुराने मिल सेट पर इस भव्य सीन की शूटिंग की तैयारी पूरी कर ली गई है।

सूत्रों के अनुसार, यह हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन 23 मार्च से मुंबई की गोल्डन टोबैको फैक्ट्री में तैयार किए गए विशाल सेट पर शूट किया जाएगा, जो लगभग एक सप्ताह तक चलेगा। फिल्म की टीम स्टाइलिश एक्शन के बजाय रियल और जमीनी फाइट कोरियोग्राफी पर जोर दे रही है। खास बात यह है कि इस सीक्वेंस में शाहरुख खान बिना किसी बॉडी डबल के खुद खतरनाक स्टंट करते नजर आएंगे, जिसके लिए उन्होंने खास तैयारी भी की है।

फिल्म में एक और बड़ा आकर्षण विजयदशमी के बैकड्रॉप पर फिल्माया गया एक्शन सीन है, जिसमें सुहाना खान अपने पिता शाहरुख के साथ कंधे से कंधा मिलाकर एक्शन करती दिखेंगी। इस सीक्वेंस की शूटिंग के लिए दोनों ने लगातार आठ रातों तक काम किया है। 'किंग' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है, खासकर इसलिए भी क्योंकि इसमें अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण और रानी मुखर्जी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म क्रिसमस 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'किंग' का एक्शन करेगा सबको हैरान
सूत्रों के अनुसार, यह हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन 23 मार्च से मुंबई की गोल्डन टोबैको फैक्ट्री में तैयार किए गए विशाल सेट पर शूट किया जाएगा, जो लगभग एक सप्ताह तक चलेगा।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News