Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' जल्द बंद होने की चर्चा, हितेन तेजवानी ने तोड़ी चुप्पी

टीआरपी चार्ट में यह शो 'अनुपमा' के बाद दूसरे नंबर पर बना हुआ है। लंबे समय बाद स्मृति ईरानी की छोटे पर्दे पर वापसी ने दर्शकों को खासा खुश किया हैं। हालांकि अब खबरें आ रही हैं कि यह शो अपने तय समय से पहले ही ऑफ-एयर हो सकता है।

30 Oct 2025

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' जल्द बंद होने की चर्चा, हितेन तेजवानी ने तोड़ी चुप्पी

एकता कपूर का लोकप्रिय शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' फिलहाल दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता बटोर रहा है। टीआरपी चार्ट में यह शो 'अनुपमा' के बाद दूसरे नंबर पर बना हुआ है। लंबे समय बाद स्मृति ईरानी की छोटे पर्दे पर वापसी ने दर्शकों को खासा खुश किया हैं। हालांकि अब खबरें आ रही हैं कि यह शो अपने तय समय से पहले ही ऑफ-एयर हो सकता है।

हितेन तेजवानी ने दी सफाई

शो में करण वीरानी का किरदार निभा रहे अभिनेता हितेन तेजवानी ने इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि शो बंद हो रहा है या नहीं, क्योंकि मैं नियमित तौर पर शूटिंग नहीं कर रहा हूं। अगर मैं ज्यादा समय सेट पर होता, तो शायद मुझे इस बारे में कुछ अपडेट मिलते।"

हितेन ने आगे बताया, "जब हमें इस प्रोजेक्ट के लिए बुलाया गया था, तो यह साफ कहा गया था कि यह पहले की तरह लंबा शो नहीं होगा। इसे एक लिमिटेड सीरीज के रूप में बनाया गया है। अब चैनल या प्रोडक्शन टीम क्या फैसला लेती है, यह मुझे नहीं पता।"

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का प्रसारण 29 जुलाई 2025 से स्टार प्लस पर शुरू हुआ था। लगभग 25 साल बाद स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय (तुलसी-मिहिर) की वापसी ने दर्शकों में पुरानी यादें ताज़ा कर दी हैं। अब शो के भविष्य को लेकर दर्शक आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' जल्द बंद होने की चर्चा, हितेन
टीआरपी चार्ट में यह शो 'अनुपमा' के बाद दूसरे नंबर पर बना हुआ है। लंबे समय बाद स्मृति ईरानी की छोटे पर्दे पर वापसी ने दर्शकों को खासा खुश किया हैं। हालांकि अब खब





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News