Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

रश्मिका मंदाना के जन्मदिन पर 'मायसा' का दमदार लुक रिलीज

एक्ट्रेस के जन्मदिन के खास मौके पर मेकर्स ने फिल्म से उनका नया लुक जारी किया, जिसने सोशल मीडिया पर तुरंत चर्चा बटोर ली।

05 Apr 2026

रश्मिका मंदाना के जन्मदिन पर 'मायसा' का दमदार लुक रिलीज

रश्मिका मंदाना की आगामी पैन-इंडिया फिल्म 'मायसा' को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। एक्ट्रेस के जन्मदिन के खास मौके पर मेकर्स ने फिल्म से उनका नया लुक जारी किया, जिसने सोशल मीडिया पर तुरंत चर्चा बटोर ली।

जारी किए गए मोनोक्रोम पोस्टर में रश्मिका मंदाना एक बिल्कुल नए और इंटेंस अवतार में नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर धूल और खून के निशान उनके किरदार की रॉ पावर और भावनात्मक गहराई को दर्शाते हैं। इस लुक से साफ संकेत मिलता है कि फिल्म में वह एक निडर और दमदार भूमिका निभाने जा रही हैं, जो उनकी अब तक की ऑन-स्क्रीन इमेज से काफी अलग होगी।

पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने रश्मिका को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि वह अपनी ग्रेस और आकर्षण से दिल जीतने के बाद अब अपने गुस्से और ताकत के साथ दर्शकों के सामने आने वाली हैं। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के फर्स्ट लुक और दमदार बैकग्राउंड स्कोर ने भी दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

अनफॉर्मुला फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन रवींद्र पुल्ले ने किया है। यह एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर है, जो आदिवासी इलाकों की पृष्ठभूमि पर आधारित है। संगीत जेक्स बिजॉय ने दिया है। 'मायसा' 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसे साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक माना जा रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रश्मिका मंदाना के जन्मदिन पर 'मायसा' का दमदार लुक रिलीज
एक्ट्रेस के जन्मदिन के खास मौके पर मेकर्स ने फिल्म से उनका नया लुक जारी किया, जिसने सोशल मीडिया पर तुरंत चर्चा बटोर ली।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News