Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

नए पोस्टर के साथ चर्चा में आई 'मिर्जापुर: द मूवी'

पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। लोकप्रिय वेब सीरीज 'मिर्जापुर' की विरासत को आगे बढ़ाने वाली इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह है और अब टीज़र की घोषणा ने इस उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

24 Jun 2026

नए पोस्टर के साथ चर्चा में आई 'मिर्जापुर: द मूवी'

बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' के टीज़र लॉन्च से एक दिन पहले निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया है। पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। लोकप्रिय वेब सीरीज 'मिर्जापुर' की विरासत को आगे बढ़ाने वाली इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह है और अब टीज़र की घोषणा ने इस उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

जारी किए गए पोस्टर में मिर्जापुर की मशहूर गद्दी को केंद्र में दिखाया गया है, जिसके दोनों ओर बंदूकें रखी हुई हैं। यह दृश्य सत्ता की लड़ाई, दुश्मनी और संघर्ष की उसी दुनिया की याद दिलाता है, जिसने 'मिर्जापुर' को देश की सबसे लोकप्रिय क्राइम फ्रेंचाइजी में शामिल किया। हालांकि पोस्टर में कहानी से जुड़ी कोई बड़ी जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यह साफ संकेत देता है कि मिर्जापुर की दुनिया अब पहले से बड़े पैमाने पर दर्शकों के सामने लौटने वाली है।

अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया है, वहीं कासिम जगमागिया और विशाल रामचंद्रानी सह-निर्माता हैं। 'मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसका पहला टीज़र कल जारी किया जाएगा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नए पोस्टर के साथ चर्चा में आई 'मिर्जापुर: द मूवी'
पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। लोकप्रिय वेब सीरीज 'मिर्जापुर' की विरासत को आगे बढ़ाने वाली इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News