Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

ऑस्कर्स 2026 में 'वन बैटल आफ्टर अनअदर' का जलवा, रेड कारपेट पर छाईं प्रियंका

भव्य आयोजन डॉल्बी थिएटर में रविवार को हुआ, जहां दुनियाभर के फिल्म सितारों की मौजूदगी ने समारोह की रौनक बढ़ा दी। इस साल कई फिल्मों और कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन के दम पर अवॉर्ड अपने नाम किए।

16 Mar 2026

ऑस्कर्स 2026 में 'वन बैटल आफ्टर अनअदर' का जलवा, रेड कारपेट पर छाईं प्रियंका

दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार समारोहों में से एक 98th एकेडमी अवॉर्ड्स के विजेताओं की घोषणा हो चुकी है। भव्य आयोजन डॉल्बी थिएटर में रविवार को हुआ, जहां दुनियाभर के फिल्म सितारों की मौजूदगी ने समारोह की रौनक बढ़ा दी। इस साल कई फिल्मों और कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन के दम पर अवॉर्ड अपने नाम किए।

'सिनर्स' को मिले सबसे ज्यादा नॉमिनेशन

इस बार 'सिनर्स' ने कुल 16 नॉमिनेशन हासिल कर सबसे अधिक नामांकन पाने का रिकॉर्ड बनाया। वहीं 'वन बैटल आफ्टर अनअदर' को 13 नॉमिनेशन मिले। हालांकि, ट्रॉफी जीतने के मामले में ‘वन बैटल आफ्टर अनअदर’ ने बाजी मारते हुए कई प्रमुख श्रेणियों में जीत दर्ज की।

अभिनय श्रेणियों में चमके बड़े सितारे

अभिनय के क्षेत्र में इस साल कई नामों को सम्मानित किया गया। बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड माइकल बी जोर्डन को 'सिनर्स' के लिए मिला, जबकि बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जेसी बकले ने हैमनेट के लिए जीता। सपोर्टिंग कैटेगरी में सीन पेन को 'वन बैटल आफ्टर अनअदर' और एमी मेडिगन को वेपंस के लिए सम्मानित किया गया।

निर्देशन और तकनीकी श्रेणियों में भी रही बड़ी जीत

बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड पॉल थॉमस एंडर्सन ने ‘वन बैटल आफ्टर अनअदर’ के लिए अपने नाम किया। इसके अलावा, बेस्ट विजुअल इफेक्ट के लिए अवतार: फायर एंड ऐश, बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन और बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए फ्रैंकस्टाइन तथा बेस्ट साउंड के लिए एफ1 को सम्मान मिला। वहीं बेस्ट ओरिजिनल स्कोर का अवॉर्ड लुडविग गोरांसन ने ‘सिनर्स’ के लिए जीता।

रेड कारपेट पर प्रियंका चोपड़ा का जलवा

समारोह के रेड कारपेट पर ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस आकर्षण का केंद्र बने रहे। प्रियंका इस बार पहली बार अवॉर्ड प्रेजेंटर के रूप में नजर आईं। उनकी एंट्री के साथ ही कैमरों की फ्लैश लाइट्स उन पर टिक गईं और उनका लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ऑस्कर्स 2026 में 'वन बैटल आफ्टर अनअदर' का जलवा, रेड कारपेट प
भव्य आयोजन डॉल्बी थिएटर में रविवार को हुआ, जहां दुनियाभर के फिल्म सितारों की मौजूदगी ने समारोह की रौनक बढ़ा दी। इस साल कई फिल्मों और कलाकारों ने शानदार प्रदर्श





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News