Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

'एक राष्ट्र, एक चुनाव' से चुनाव प्रक्रिया में सुधार और आर्थिक प्रगति होगी : कोविंद

उन्होंने कहा कि 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' से न केवल चुनाव प्रक्रिया में सुधार होगा बल्कि इससे शासन व्यवस्था भी सुगम होगी

17 Dec 2024

'एक राष्ट्र, एक चुनाव' से चुनाव प्रक्रिया में सुधार और आर्थिक प्रगति होगी : कोविंद

कोलकाता। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार का 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' प्रस्ताव लागू होने के बाद चुनाव प्रक्रिया में व्यापक सुधार होगा और देश की आर्थिक प्रगति को भी बल मिलेगा। कोविंद ने यह बयान कोलकाता में एक आदिवासी संगठन के कार्यक्रम में दिया। रामनाथ कोविंद सितंबर 2023 में गठित भारत सरकार की 'एक राष्ट्र, एक चुनावÓ संबंधी उच्चस्तरीय समिति के अध्यक्ष थे। उन्होंने कहा कि देश के मतदाता हर साल अलग-अलग चुनावों के लिए मतदान करते-करते थक चुके हैं। 
कोविंद ने कहा कि जब यह प्रस्ताव 2029-2030 तक या संभवत: 5-10 वर्षों में पूरी तरह लागू होगा तो मतदाताओं को हर साल अलग-अलग चुनाव के लिए मतदान केंद्रों पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे आर्थिक प्रगति भी होगी और देश की जीडीपी वर्तमान 7.23 प्रतिशत से 1.5 प्रतिशत बढ़कर 10 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। तब हमारा देश दुनिया की शीर्ष 3-4 आर्थिक महाशक्तियों में शामिल होगा। 
उन्होंने कहा कि 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' से न केवल चुनाव प्रक्रिया में सुधार होगा बल्कि इससे शासन व्यवस्था भी सुगम होगी। उन्होंने कहा कि अगर हर साल उम्मीदवारों को मतदाताओं से वोट मांगने जाना पड़े, तो उन्हें यह जवाब भी देना होगा कि विकास से जुड़ी उनकी वादे क्यों पूरे नहीं हुए। बार-बार चुनाव होने से लोग मतदान से उदासीन हो जाते हैं। पूर्व राष्ट्रपति ने समिति की 18 हजार पन्नों की रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध है और इससे आर्थिक शासन को सुगठित करने में मदद मिलेगी। 
कोविंद ने कहा कि अब कोई भी व्यक्ति एक ही स्थान पर बैठकर माउस या मोबाइल के माध्यम से इस रिपोर्ट को देख सकता है, अलग-अलग पुस्तकालयों में जाने की आवश्यकता नहीं है। आदिवासियों, दलितों और पिछड़े वर्गों पर बात करते हुए कोविंद ने कहा कि ये लोग देश की संस्कृति का सुंदर संगम हैं और भारत की गरिमा बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। हमें इन्हें राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाना होगा। जब यह समावेशिता वास्तविकता बनेगी, तब देश सच्चे अर्थों में प्रगति करेगा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'एक राष्ट्र, एक चुनाव' से सुधार और आर्थिक प्रगति होगी
उन्होंने कहा कि 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' से न केवल चुनाव प्रक्रिया में सुधार होगा बल्कि इससे शासन व्यवस्था भी सुगम होगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News