Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

‘संसद किसी एक पार्टी की नहीं’, लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बोले राहुल गांधी; PM मोदी पर साधा निशाना

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर कहा, ऐसा पहली बार हुआ है जब लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि जब मैंने सदन में प्रधानमंत्री मोदी के कॉम्प्रोमाइज होने के मुद्दे उठाया, तो मुझे रोक दिया गया।

11 Mar 2026

‘संसद किसी एक पार्टी की नहीं’, लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बोले राहुल गांधी; PM मोदी पर साधा निशाना

 विपक्ष द्वारा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में चर्चा जारी है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी पर राहुल गांधी और बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद के बीच हॉट टॉक देखने को मिली। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 9 घंटे का समय दिया है। कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ संकल्प सदन में प्रस्तुत किया।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर कहा, ऐसा पहली बार हुआ है जब लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि जब मैंने सदन में प्रधानमंत्री मोदी के कॉम्प्रोमाइज होने के मुद्दे उठाया, तो मुझे रोक दिया गया।

संसद में बोलते हुए राहुल गांधी ने आगे कहा कि यहां चर्चा लोकतांत्रिक प्रक्रिया और स्पीकर की भूमिका के बारे में है। कई बार मेरा नाम लिया गया है और मेरे बारे में अजीब बातें कही गई हैं। यह सदन भारत के लोगों की अभिव्यक्ति है। यह किसी एक पार्टी को नहीं, बल्कि पूरे देश को रिप्रेजेंट करता है। हर बार जब हम बोलने के लिए उठते हैं, तो हमें बोलने से रोक दिया जाता है। पिछली बार जब मैंने बात की थी, तो मैंने हमारे PM द्वारा किए गए समझौतों के बारे में एक बुनियादी सवाल उठाया था। लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने एक बार फिर एपस्टीन फाइल, भारत-अमेरिका ट्रेड डील का मुद्दा उठाया। वहीं, समाजवादी पार्टी सांसद आनंद भदौरिया लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का नाम प्रस्तावित किया।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


‘संसद किसी एक पार्टी की नहीं’, लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर कहा, ऐसा पहली बार हुआ है जब लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया गया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News