Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

रिलीज विवाद पर 'पेड्डी' के मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी

एक इवेंट के दौरान फिल्म की नई रिलीज डेट को लेकर हुई गलत घोषणा ने फैंस और फिल्म टीम के बीच असमंजस की स्थिति पैदा कर दी थी। अब निर्माता ने सामने आकर पूरी स्थिति स्पष्ट करते हुए इस चूक की जिम्मेदारी ली है।

31 Mar 2026

रिलीज विवाद पर 'पेड्डी' के मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी

सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पेड्डी' की रिलीज तारीख को लेकर सोशल मीडिया पर मचे भ्रम के बीच निर्माता एसकेएन ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। एक इवेंट के दौरान फिल्म की नई रिलीज डेट को लेकर हुई गलत घोषणा ने फैंस और फिल्म टीम के बीच असमंजस की स्थिति पैदा कर दी थी। अब निर्माता ने सामने आकर पूरी स्थिति स्पष्ट करते हुए इस चूक की जिम्मेदारी ली है।

निर्माता एसकेएन ने बताया कि भारी भीड़ और शोर-शराबे के बीच उनसे यह गलती हुई। दरअसल, लेखक साई राजेश ने उन्हें सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बारे में बताया था, लेकिन भ्रम की स्थिति में एसकेएन ने 26 जून को फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट समझ लिया और मंच से इसकी घोषणा कर दी। बाद में उन्हें एहसास हुआ कि यह केवल अटकलें थीं, न कि कोई आधिकारिक जानकारी।

निर्माता ने साफ किया कि 'पेड्डी' जैसी बड़ी फिल्म की रिलीज डेट से जुड़ी किसी भी जानकारी की पुष्टि केवल प्रोडक्शन हाउस द्वारा ही की जाएगी। उन्होंने फैंस और फिल्म की टीम से इस गलती के लिए माफी मांगते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह की चूक नहीं दोहराई जाएगी। वहीं, साई राजेश ने भी सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ एक ट्वीट का जिक्र किया था, जिसे गलतफहमी में पक्की खबर समझ लिया गया।

फिलहाल 'पेड्डी' की आधिकारिक रिलीज डेट 30 अप्रैल 2026 ही बनी हुई है, हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में इसके टलने की अटकलें भी सामने आई हैं। निर्माताओं की ओर से अब तक किसी बदलाव की पुष्टि नहीं की गई है, जिससे साफ है कि फिल्म की रिलीज को लेकर अंतिम फैसला जल्द ही आधिकारिक रूप से सामने आएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रिलीज विवाद पर 'पेड्डी' के मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
एक इवेंट के दौरान फिल्म की नई रिलीज डेट को लेकर हुई गलत घोषणा ने फैंस और फिल्म टीम के बीच असमंजस की स्थिति पैदा कर दी थी। अब निर्माता ने सामने आकर पूरी स्थिति





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News