Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' का तूफान, ओपनिंग डे पर शानदार कमाई

राम चरण अभिनीत बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। 4 जून को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिला, जिसका असर इसकी पहले दिन की कमाई में साफ दिखाई दिया।

05 Jun 2026

बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' का तूफान, ओपनिंग डे पर शानदार कमाई

राम चरण अभिनीत बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। 4 जून को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिला, जिसका असर इसकी पहले दिन की कमाई में साफ दिखाई दिया। बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर साल की बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। वहीं वैश्विक स्तर पर फिल्म की कमाई 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के प्रीमियर शो 3 जून को आयोजित किए गए थे, जिनसे 'पेद्दी' ने करीब 18.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके बाद रिलीज के पहले दिन फिल्म ने भारत में 51 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज किया। इस तरह प्रीमियर और पहले दिन की कमाई को मिलाकर फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 69.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। मजबूत शुरुआत के बाद अब फिल्म की नजर शुरुआती दिनों में ही 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने पर है।

'आरआरआर' के बाद 'पेद्दी' राम चरण के करियर की दूसरी सबसे बड़ी वैश्विक ओपनर बनकर उभरी है। फिल्म ने दुनियाभर में पहले दिन लगभग 112.49 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया है। इस उपलब्धि के साथ इसने कई बड़ी फिल्मों की ओपनिंग कमाई को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा, बोमन ईरानी, शिव राजकुमार और जगपति बाबू भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। खेल, संघर्ष और जुनून की कहानी पर आधारित 'पेद्दी' को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' का तूफान, ओपनिंग डे पर शानदार कमाई
राम चरण अभिनीत बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। 4 जून को रिलीज हुई इस फिल्म को द





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News