Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल होगी 'रेड-2'

ऐसा देखा जा रहा है कि महज 48 करोड़ रुपये के बजट वाली फिल्म 'रेड-2' 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी।

08 May 2025

जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल होगी 'रेड-2'

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन फिल्म 'रेड-2' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म को फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। 'रेड 2' बॉक्स ऑफिस पर 'सिकंदर', 'जट', 'केसरी 2', 'फुले' और 'ग्राउंड जीरो' जैसी फिल्मों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन कर रही है। 1 मई को रिलीज हुई यह फिल्म दिन-प्रतिदिन अपनी कमाई बढ़ाती जा रही है। ऐसा देखा जा रहा है कि महज 48 करोड़ रुपये के बजट वाली फिल्म 'रेड-2' 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी।

राज कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'रेड-2' 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'रेड' का सीक्वल है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'रेड-2' ने सिनेमा प्रेमियों को सचमुच प्रभावित कर दिया है। पहले दिन से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई शुरू कर दी है। अब फिल्म का सात दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। फिल्म 'रेड-2' ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग से अच्छी कमाई कर ली थी। इसके बाद फिल्म ने पहले दिन शानदार ओपनिंग की और बॉक्स ऑफिस पर छा गई। इसने रिलीज के सातवें दिन 4.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। सैकनीलक की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अब तक 90.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। अजय देवगन की यह फिल्म छावा, स्काई फोर्स और सिकंदर के बाद साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

इस बीच, फिल्म 'रेड 2' मेंरितेश देशमुख, अजय देवगन, वाणी कपूर, सौरभ शुक्ला मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में अजय देवगन ऑफिसर अमेय पटनायक की भूमिका में नजर आ रहे हैं। रितेश देशमुख खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं।-

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल होगी 'रेड-2'
ऐसा देखा जा रहा है कि महज 48 करोड़ रुपये के बजट वाली फिल्म 'रेड-2' 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News