Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

50 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'राजा शिवाजी'

फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरगाथा को भव्य अंदाज में पेश किया गया है, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और जेनेलिया डिसूजा जैसे सितारों से सजी इस फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

08 May 2026

50 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'राजा शिवाजी'

रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी ऐतिहासिक फिल्म 'राजा शिवाजी' बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। हिंदी और मराठी में रिलीज हुई इस फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन 4 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 52.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है।

फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरगाथा को भव्य अंदाज में पेश किया गया है, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और जेनेलिया डिसूजा जैसे सितारों से सजी इस फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

कारोबारी दिनों में भी 'राजा शिवाजी' ने स्थिर प्रदर्शन किया है। फिल्म ने सोमवार को 5.60 करोड़, पांचवें दिन 4.90 करोड़ और छठे दिन 4.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अब उम्मीद जताई जा रही है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में एक बार फिर उछाल देखने को मिलेगा और यह रितेश देशमुख की पिछली सुपरहिट फिल्म 'वेद' का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है। फिल्म की भव्यता, दमदार संवाद और भावनात्मक कहानी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है।

वहीं, 'राजा शिवाजी' के साथ रिलीज हुई साई पल्लवी और जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है। फिल्म ने सातवें दिन केवल 19 लाख रुपये कमाए और इसका कुल कारोबार अब तक करीब 4 करोड़ रुपये ही पहुंच पाया है। दूसरी तरफ अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' ने अपनी मजबूत पकड़ कायम रखते हुए 21वें दिन 1.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म अब तक 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है और लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


50 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'राजा शिवाजी'
फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरगाथा को भव्य अंदाज में पेश किया गया है, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बाल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News