Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

कमाई के मामले में आगे निकली 'राजा शिवाजी'

खास तौर पर मराठी संस्करण को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है, वहीं हिंदी संस्करण धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है।

04 May 2026

कमाई के मामले में आगे निकली 'राजा शिवाजी'

मराठी सिनेमा और हिंदी दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने वाली रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' एक मई को रिलीज होने के बाद से सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले रविवार तक 33.90 करोड़ की नेट कमाई कर ली है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 40 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। खास तौर पर मराठी संस्करण को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है, वहीं हिंदी संस्करण धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है।

फिल्म को समीक्षकों से भले ही मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली हो, लेकिन दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों में लगातार बनी हुई है। पहले रविवार को 'राजा शिवाजी' के लगभग 5,800 शो लगाए गए, जो इसके मजबूत प्रदर्शन को दर्शाता है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है और बॉक्स ऑफिस पर स्थिर कमाई कर रही है।

यह फिल्म रितेश देशमुख के लिए बेहद खास प्रोजेक्ट मानी जा रही है, क्योंकि उन्होंने इसका निर्देशन करने के साथ-साथ इसमें अभिनय भी किया है। फिल्म में अभिषेक बच्चन, जेनेलिया डिसूजा, विद्या बालन और संजय दत्त सहित कई अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। साथ ही इसमें सलमान खान का एक विशेष कैमियो भी है। इसके अलावा, रितेश के बेटे राहिल और रियान ने भी इस फिल्म से अभिनय की दुनिया में कदम रखा है, जो फिल्म को और खास बनाता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कमाई के मामले में आगे निकली 'राजा शिवाजी'
खास तौर पर मराठी संस्करण को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है, वहीं हिंदी संस्करण धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News