Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

'रामायण' का ट्रेलर टला, अब वैश्विक स्तर पर एक साथ लॉन्च किया जायेगा

रणबीर कपूर और यश अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' के ट्रेलर का इंतजार कर रहे प्रशंसकों को अभी कुछ और इंतजार करना होगा।

24 Jul 2026

'रामायण' का ट्रेलर टला, अब वैश्विक स्तर पर एक साथ लॉन्च किया जायेगा

रणबीर कपूर और यश अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' के ट्रेलर का इंतजार कर रहे प्रशंसकों को अभी कुछ और इंतजार करना होगा। 24 जुलाई को रिलीज होने वाला फिल्म का ट्रेलर अंतिम समय में स्थगित कर दिया गया। निर्माता नमित मल्होत्रा ने बताया कि फिल्म के अंतरराष्ट्रीय वितरण के लिए सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ बड़ी साझेदारी होने के कारण अब ट्रेलर को वैश्विक स्तर पर एक साथ लॉन्च किया जाएगा।

नमित मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि यह साझेदारी भारतीय सिनेमा के लिए ऐतिहासिक कदम है। उनके अनुसार, 'रामायण' केवल भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में अब तक की सबसे बड़ी सिनेमाई रिलीज में से एक होगी। उन्होंने कहा कि सोनी पिक्चर्स जैसी हॉलीवुड की प्रमुख कंपनी के साथ मिलकर फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसी भव्यता के साथ रिलीज किया जाएगा, जैसी किसी बड़ी हॉलीवुड फिल्म को मिलती है।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' का ट्रेलर पहले सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में फिल्म की टीम की मौजूदगी के बाद 24 जुलाई की सुबह जारी किया जाना था। हालांकि अब इसकी नई रिलीज तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। नमित मल्होत्रा ने इसे भारतीय सिनेमा के 100 से अधिक वर्षों के इतिहास का गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि यह फिल्म भारतीय संस्कृति और पौराणिक विरासत को वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'रामायण' का ट्रेलर टला, अब वैश्विक स्तर पर एक साथ लॉन्च किया
रणबीर कपूर और यश अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' के ट्रेलर का इंतजार कर रहे प्रशंसकों को अभी कुछ और इंतजार करना होगा।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News