Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

कोलकाता में 'रन फॉर योग' का आयोजन, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

उन्होंने नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि लोगों की ऊर्जा और सहयोग प्रेरणादायक है

19 Jun 2026

कोलकाता में 'रन फॉर योग' का आयोजन, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आगामी 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन से पहले कोलकाता में शुक्रवार सुबह 'रन फार योग 2026' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने संयुक्त रूप से इस दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
करीब दो किलोमीटर लंबी यह दौड़ कोलकाता नगर निगम मुख्यालय से शुरू होकर राइटर्स बिल्डिंग तक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने सैकड़ों नागरिकों के साथ इसमें भाग लिया। फिटनेस, स्वास्थ्य और योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न हिस्सों में कुल 11 योग दौड़ों का आयोजन किया गया।
इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम की मेजबानी पश्चिम बंगाल कर रहा है। 21 जून को कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग सत्र का नेतृत्व करेंगे। इस वर्ष योग दिवस की थीम "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" रखी गई है।
कार्यक्रम में राज्य के खेल मंत्री इंद्रनील खान, शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल, उद्योग मंत्री तापस राय, प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस, राज्य सरकार और कोलकाता नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने सामाजिक माध्यम पर कहा कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ मिलकर उन्होंने कोलकाता नगर निगम से राइटर्स बिल्डिंग तक आयोजित मैराथन को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 'स्वच्छता से स्वागत कार्यक्रम' के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें स्वास्थ्य, स्वच्छता और नागरिक जिम्मेदारी का सुंदर समन्वय देखने को मिला।
दौड़ के बाद केंद्रीय मंत्री ने लिएंडर पेस और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ योग सत्र में भी भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि योग आज एक वैश्विक आंदोलन बन चुका है, जो शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देता है। उन्होंने लोगों से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि "सिटी ऑफ जॉय" कोलकाता फिटनेस और स्वास्थ्य के लिए दौड़ रहा है। 'रन फार योग' जैसी पहल स्वास्थ्य, स्वच्छता, नागरिक उत्तरदायित्व और समग्र कल्याण के मूल्यों को एक साथ जोड़ती है। उन्होंने नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि लोगों की ऊर्जा और सहयोग प्रेरणादायक है।
योग दिवस से पहले जनजागरण अभियान को व्यापक स्वरूप देने के लिए कोलकाता के 10 अन्य स्थानों पर भी एक साथ योग दौड़ों का आयोजन किया गया। इसके अलावा राज्य सरकार की ओर से योग शिविर, जागरूकता अभियान और स्वच्छता कार्यक्रमों सहित कई गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, ताकि 21 जून के मुख्य आयोजन को सफल बनाया जा सके।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
उन्होंने नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि लोगों की ऊर्जा और सहयोग प्रेरणादायक है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News