Please wait
यूएई टैंकरों पर ईरानी हमले में भारतीय नाविक की मौत, ईरानी राजनयिक तलब Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल पुलिस में बड़ा फेरबदल, 33 आईपीएस और डब्ल्यूबीपीएस अधिकारियों का तबादला Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में फिर डूबा मछली पकड़ने वाला ट्रॉलर, सभी मछुआरे सुरक्षित निकाले गए Sudhir wins historic नगर नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में मदन मित्रा के परिवार को ईडी का समन Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic

सागरिका घाटगे और जहीर खान के घर गूंजी किलकारी, बने माता-पिता

अभिनेत्री सागरिका घाटगे और पूर्व क्रिकेटर ज़हीर खान भी माता-पिता बन गए हैं। सागरिका ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने अपने प्रशंसकों को खुशखबरी देते हुए सोशल मीडिया पर यह खबर शेयर की।

16 Apr 2025

सागरिका घाटगे और जहीर खान के घर गूंजी किलकारी, बने माता-पिता

हाल ही में केएल राहुल और अथिया शेट्टी माता-पिता बने हैं। अथिया ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया। फिर, अब एक और सेलेब्रिटी कपल ने अपने जीवन में खुशियों का स्वागत किया है। अभिनेत्री सागरिका घाटगे और पूर्व क्रिकेटर ज़हीर खान भी माता-पिता बन गए हैं। सागरिका ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने अपने प्रशंसकों को खुशखबरी देते हुए सोशल मीडिया पर यह खबर शेयर की।

सागरिका ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। सागरिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें बच्चे की पहली झलक दिखाई गई है। पहली तस्वीर में यह कपल कैमरे के लिए पोज दे रहा है, जहां जहीर की गोद में उनका नन्हा बेटा आराम से लेटा हुआ नजर आ रहा है। तस्वीर में दोनों के चेहरे पर एक अलग ही चमक और खुशी देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी तस्वीर और भी खास है, इसमें सागरिका और जहीर का हाथ अपने बेटे के नन्हे हाथ को थामे हुए नजर आ रहा है। यह तस्वीर एक भावनात्मक जुड़ाव और नए जीवन की शुरुआत को बेहद खूबसूरती से दर्शाती है। इसमें उन्होंने बच्चे का नाम भी बताया है। सागरिका और जहीर ने अपने लाड़ले बेटे का नाम फतेहसिंह खान रखा है। सागरिका ने पोस्ट में कहा, "प्यार, प्रार्थना और कृतज्ञता के साथ, हम अपने प्यारे बच्चे का स्वागत करते हैं।" कपल के इस खुशखबरी देने के बाद बधाईओं की बारिश हो रही है।

अभिनेत्री सागरिका ने वर्ष 2017 में एक क्रिकेटर से शादी की थी। जहीर खान के साथ उन्होंने शादी करके एक नई जिंदगी शुरू की थी। शादी के 8 साल बाद उनके घर पालना आ गया है। सागरिका 39 साल की उम्र में पहली बार मां बनी हैं। उनके घर नया मेहमान आया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सागरिका घाटगे और जहीर खान के घर गूंजी किलकारी, बने माता-पिता
अभिनेत्री सागरिका घाटगे और पूर्व क्रिकेटर ज़हीर खान भी माता-पिता बन गए हैं। सागरिका ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने अपने प्रशंसकों को खुशखबरी दे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News