Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

असली क्लाइमैक्स के साथ 50 साल बाद लौटेगी 'शोले', 4K में होगी री-रिलीज

फिल्म का असली क्लाइमैक्स, जिसे दर्शक दशकों से सिर्फ एक कहानी की तरह सुनते आए हैं, अब पहली बार वह अंत सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा।

16 Nov 2025

असली क्लाइमैक्स के साथ 50 साल बाद लौटेगी 'शोले', 4K में होगी री-रिलीज

भारतीय सिनेमा की अमर क्लासिक 'शोले' एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने को तैयार है। रिलीज़ के 50 साल बाद फिल्म को 4K में रिस्टोर कर देशभर में 1,500 स्क्रीन्स पर दोबारा रिलीज किया जा रहा है। लेकिन सबसे बड़ा सरप्राइज है। फिल्म का असली क्लाइमैक्स, जिसे दर्शक दशकों से सिर्फ एक कहानी की तरह सुनते आए हैं, अब पहली बार वह अंत सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा।

'शोले: द फाइनल कट' में मिलेगा नया अनुभव

फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने इस रिस्टोर वर्जन को 'शोले: द फाइनल कट' नाम दिया है। नए एडिशन में न सिर्फ विजुअल्स और साउंड को अपग्रेड किया गया है, बल्कि इसमें फिल्म का वह अनकट ओरिजिनल एंडिंग भी शामिल है, जिसे अभी तक किसी दर्शक ने नहीं देखा।

12 दिसंबर 2025 को होगी रिलीज

रमेश सिप्पी द्वारा निर्देशित 'शोले' 1975 में रिलीज हुई थी, और 50 साल बाद इसका 4K रिस्टोर वर्जन 12 दिसंबर 2025 को थिएटर्स में उतरेगा। 1,500 स्क्रीन्स की रिलीज़ इसे भारत की अब तक की सबसे बड़ी रिस्टोर फिल्म रिलीज़ बनाती है। फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन के मुताबिक, असली क्लाइमैक्स में ठाकुर गब्बर सिंह को अपने पैरों तले कुचलकर मार देता है। सेंसर बोर्ड ने उस समय इस अंत को अत्यधिक हिंसक मानकर इसे बदलने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद आज वाला क्लाइमैक्स फिल्म में जोड़ा गया। अब, 50 साल बाद, पहली बार दर्शकों को वही अनसेंसर्ड और ऑरिजिनल एंडिंग देखने का मौका मिलेगा।

'शोले' की विरासत आज भी कायम

'शोले' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा का इतिहास है। धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, अमजद खान, संजीव कुमार और हेमा मालिनी जैसे दिग्गजों के दमदार अभिनय, यादगार किरदारों, आइकॉनिक संवाद और अमर एक्शन सीक्वेंस ने इसे आज भी दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में शामिल रखा है। 50 साल बाद इसे फिर से उसके असली रूप में देखना दर्शकों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


असली क्लाइमैक्स के साथ 50 साल बाद लौटेगी 'शोले', 4K में होगी
फिल्म का असली क्लाइमैक्स, जिसे दर्शक दशकों से सिर्फ एक कहानी की तरह सुनते आए हैं, अब पहली बार वह अंत सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News