Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

बॉक्स ऑफिस पर 'तेरे इश्क में' का जलवा बरकरार, पांचवें दिन 10.25 करोड़ रुपये की कमाई

निर्देशक आनंद एल राय ने एक बार फिर प्रेम, संघर्ष और भावनाओं से बुनी कहानी पेश की, जिसने दर्शकों को पूरी तरह जोड़ लिया। नतीजा यह कि 'तेरे इश्क में' बॉक्स ऑफिस पर दमदार पकड़ बनाए हुए है और सप्ताह के कारोबारी दिनों में भी इसकी कमाई कम होने का नाम नहीं ले रही।

03 Dec 2025

बॉक्स ऑफिस पर 'तेरे इश्क में' का जलवा बरकरार, पांचवें दिन 10.25 करोड़ रुपये की कमाई

बॉलीवुड स्टार कृति सेनन और धनुष की रोमांटिक-एक्शन फिल्म 'तेरे इश्क में' 28 नवंबर को सिनेमाघरों में उतरी और रिलीज के साथ ही दर्शकों के दिलों में अपनी मजबूत जगह बना ली। साल 2025 खत्म होने से पहले यह फिल्म दर्शकों के लिए एक खूबसूरत तोहफे की तरह साबित हुई है। निर्देशक आनंद एल राय ने एक बार फिर प्रेम, संघर्ष और भावनाओं से बुनी कहानी पेश की, जिसने दर्शकों को पूरी तरह जोड़ लिया। नतीजा यह कि 'तेरे इश्क में' बॉक्स ऑफिस पर दमदार पकड़ बनाए हुए है और सप्ताह के कारोबारी दिनों में भी इसकी कमाई कम होने का नाम नहीं ले रही।

5वें दिन भी 'तेरे इश्क में' का जोरदार प्रदर्शन

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने रिलीज़ के पांचवें दिन 10.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। चौथे दिन यानी पहले सोमवार को जहां यह 8.75 करोड़ रुपये पर थी, वहीं मंगलवार को लगभग 1.5 करोड़ की उछाल के साथ फिल्म ने साबित कर दिया कि यह लंबी दौड़ की दावेदार है। कुल मिलाकर 5 दिनों में फिल्म का कलेक्शन 71 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

'तेरे इश्क में' ने वरुण धवन की फिल्म 'भेड़िया' का रिकॉर्ड तोड़कर बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ साबित कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'भेड़िया' ने जहां कुल 66.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, वहीं 'तेरे इश्क में' इस आंकड़े को पार कर चुकी है। इस उपलब्धि के साथ फिल्म कृति सेनन के करियर की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। कृति की इससे पहले की टॉप कमाई वाली फिल्मों में 'हाउसफुल 4' (194.60 करोड़), 'दिलवाले' (148.72 करोड़), 'आदिपुरुष' (135.04 करोड़), लुका-छिपी (94.75 करोड़), क्रू (89.92 करोड़) और तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया (80.88 करोड़) शामिल हैं। तेजी से बढ़ती कमाई के साथ यह साफ है कि 'तेरे इश्क में' न सिर्फ दर्शकों को पसंद आ रही है, बल्कि यह कृति सेनन के फिल्मी सफर में एक और बड़ी सफलता जोड़ने की पूरी क्षमता रखती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बॉक्स ऑफिस पर 'तेरे इश्क में' का जलवा बरकरार, पांचवें दिन 10
निर्देशक आनंद एल राय ने एक बार फिर प्रेम, संघर्ष और भावनाओं से बुनी कहानी पेश की, जिसने दर्शकों को पूरी तरह जोड़ लिया। नतीजा यह कि 'तेरे इश्क में' बॉक्स ऑफिस प





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News