Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

'मुझे जेल भेजने के बारे में सोच रहे हैं, लोगों के लिए मरने को भी तैयार हूं' : ममता

राज्य सरकार ने इस तरह की घटनाओं की जांच की है और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता दी जा रही है

16 Jan 2026

'मुझे जेल भेजने के बारे में सोच रहे हैं, लोगों के लिए मरने को भी तैयार हूं' : ममता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि उन्हें जेल में डालने की धमकी दी जा रही है, लेकिन वह डरने वाली नहीं हैं। शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसी के कार्य में बाधा देने का दावा कर मुझे जेल में डालने की धमकी दी जा रही है लेकिन मैं डरती नहीं हूं। जरूरत पड़ी तो जनता के लिए जान देने को तैयार हूं।
पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में शुक्रवार को हालात तनावपूर्ण रहे। एक ओर झारखंड में एक प्रवासी मजदूर की मौत के विरोध में मुर्शिदाबाद के बेलडांगा इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग और रेल लाइन को जाम किया गया, वहीं दूसरी ओर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर कथित उत्पीड़न के खिलाफ पूर्व बर्दवान जिले के समुद्रगढ़ स्टेशन पर रेल अवरोध शुरू हो गया। इन घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हिंसा और अशांति के पीछे केंद्रीय एजेंसियों का समर्थन है।
दो दिवसीय उत्तर बंगाल दौरे पर रवाना होने से पहले कोलकाता हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय में जो गुस्सा है, वह स्वाभाविक है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि तोड़फोड़ और हिंसा किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं है। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि कुछ योजनाबद्ध कोशिशों के तहत राज्य में अशांति फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।
बेलडांगा में स्थानीय लाेगाें की ओर से हुई हिंसा और आगजनी की घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पूरी तरह से एक साजिश है और इसका मकसद हिंसा फैलाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में बंगाल के प्रवासी मजदूरों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। राज्य सरकार ने इस तरह की घटनाओं की जांच की है और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता दी जा रही है। ममता ने लाेगाें से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की।
एसआईआर को लेकर मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि इसके नाम पर अल्पसंख्यकों के साथ-साथ आदिवासी, मतुआ और राजबंशी समुदाय के लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि रोजाना संदेश माध्यमों के जरिए नए-नए नोटिस भेजे जा रहे हैं, जिससे बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) भारी दबाव में आ गए हैं। ममता बनर्जी का दावा है कि यह पूरी प्रक्रिया योजनाबद्ध तरीके से केवल पश्चिम बंगाल में ही लागू की जा रही है, ताकि भ्रम और असंतोष फैलाया जा सके।
राजनीतिक रणनीतिकार संस्था आई-पैक के कार्यालय में हुई तलाशी के मामले को लेकर भी मुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया दी। इस संबंध में मामला न्यायालय में विचाराधीन है और अगली सुनवाई तीन फरवरी को तय है। इस पर सवाल पूछे जाने पर ममता बनर्जी ने कहा कि कुछ लोग यह कहते फिर रहे हैं कि मुझे वर्षों तक जेल में डाल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह लोगों के लिए जरूरत पड़ी तो अपना जीवन देने को भी तैयार हैं और इस तरह की धमकियों से डरने वाली नहीं हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


लोगों के लिए मरने को भी तैयार हूं' : ममता
राज्य सरकार ने इस तरह की घटनाओं की जांच की है और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता दी जा रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News