Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

हाईकोर्ट में ममता बनर्जी के खिलाफ ‘चोर’ के नारे, पोस्ट-पोल हिंसा मामले की सुनवाई के दौरान तनाव

जानकारी के अनुसार, ममता बनर्जी पोस्ट-पोल हिंसा से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट में उपस्थित थीं।

14 May 2026

हाईकोर्ट में ममता बनर्जी के खिलाफ ‘चोर’ के नारे, पोस्ट-पोल हिंसा मामले की सुनवाई के दौरान तनाव

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को गुरुवार को कलकत्ता हाईकोर्ट परिसर में उस समय अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ा जब वकीलों के एक वर्ग ने उनके खिलाफ ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए।

जानकारी के अनुसार, ममता बनर्जी पोस्ट-पोल हिंसा से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट में उपस्थित थीं। अदालत में सुनवाई के बाद जैसे ही वह बाहर निकलीं, परिसर में मौजूद कुछ लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।

स्थिति इतनी बिगड़ गई कि सुरक्षा कर्मियों और तृणमूल कांग्रेस की लीगल टीम को उन्हें भीड़ से निकालकर सुरक्षित रूप से वाहन तक पहुंचाना पड़ा। नारेबाजी के बीच ममता बनर्जी को कार तक पहुंचने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा।

इस दौरान अदालत परिसर के अंदर भी हलचल देखी गई, जहां सुनवाई के दौरान विभिन्न पक्षों की ओर से तीखी दलीलें रखी गईं। कुछ अधिवक्ताओं ने हिंसा और अवैध निर्माण को लेकर गंभीर आरोप लगाए, जबकि सरकारी पक्ष ने कहा कि कई आरोप बिना पर्याप्त आधार के लगाए जा रहे हैं।

सरकारी पक्ष ने अदालत से जांच के लिए समय देने की मांग की, वहीं याचिकाकर्ता पक्ष ने कहा कि राज्य में पोस्ट-पोल हिंसा लगातार जारी है और सख्त कार्रवाई की जरूरत है।

सुनवाई के बाद मामले में निर्णय सुरक्षित रख लिया गया है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हाईकोर्ट में ममता बनर्जी के खिलाफ ‘चोर’ के नारे, पोस्ट-पोल ह
जानकारी के अनुसार, ममता बनर्जी पोस्ट-पोल हिंसा से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट में उपस्थित थीं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News