Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

'वेलकम टू द जंगल' की पहले दिन की कमाई आई सामने

  फिल्म ने रिलीज के पहले दिन भारत में 15 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, पेड प्रीव्यू से मिली 3.75 करोड़ रुपये की कमाई को जोड़ने पर इसका कुल शुरुआती कलेक्शन 18.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

27 Jun 2026

'वेलकम टू द जंगल' की पहले दिन की कमाई आई सामने

अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है।  फिल्म ने रिलीज के पहले दिन भारत में 15 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, पेड प्रीव्यू से मिली 3.75 करोड़ रुपये की कमाई को जोड़ने पर इसका कुल शुरुआती कलेक्शन 18.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस शानदार ओपनिंग के साथ फिल्म ने अक्षय कुमार की पिछली रिलीज 'भूत बंगला' और 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की पिछली दोनों फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। हालांकि, यह 'हाउसफुल 5' की 24 करोड़ रुपये की ओपनिंग का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकी।

निर्देशक अहमद खान की इस मल्टीस्टारर फिल्म में अक्षय कुमार डबल रोल में नजर आए हैं। उनके साथ सुनील शेट्टी, परेश रावल, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, अरशद वारसी और राजपाल यादव जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन मनोरंजन और कॉमेडी के चलते इसे शुरुआती दिनों में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की पुरानी और लोकप्रिय तिकड़ी मानी जा रही है, जिसने दर्शकों को 'हेरा फेरी' की याद दिला दी। इन कलाकारों की शानदार कॉमिक टाइमिंग और आपसी केमिस्ट्री ने फिल्म को मनोरंजक बना दिया है। अब सभी की नजरें वीकेंड के कलेक्शन पर टिकी हैं, जिससे तय होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी लंबी रेस तय करती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'वेलकम टू द जंगल' की पहले दिन की कमाई आई सामने
  फिल्म ने रिलीज के पहले दिन भारत में 15 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, पेड प्रीव्यू से मिली 3.75 करोड़ रुपये की कमाई को जोड़ने पर इसका कुल शुरुआती कलेक्शन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News