Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

1400 कंपनियां बंगाल छोड़कर महाराष्ट्र में व्यापार कर रही हैं : फडणवीस

भाजपा शासित राज्यों ने ऐसा वातावरण बनाया है और बंगाल में भी ऐसा परिवर्तन होगा

17 Apr 2026

1400 कंपनियां बंगाल छोड़कर महाराष्ट्र में व्यापार कर रही हैं : फडणवीस

कोलकाता। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल से लंबे समय से जुड़ी करीब 1400 कंपनियों ने अपना आधार महाराष्ट्र स्थानांतरित कर लिया है। उन्होंने इसे राज्य की अर्थव्यवस्था में लगातार गिरावट का संकेत बताया।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के सिलसिले में न्यू टाउन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में फडणवीस ने कहा कि कई बड़ी कंपनियां, जिनका बंगाल से दशकों पुराना संबंध था, अब महाराष्ट्र में कारोबार कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि करीब 1400 कंपनियां बंगाल छोड़कर महाराष्ट्र में व्यापार कर रही हैं। इनमें कई बड़ी कंपनियां शामिल हैं। कहा जा रहा है कि पुरानी कंपनियां गईं तो नई कंपनियां यहां पंजीकृत हुई हैं। मेरा सवाल है कि क्या उन्होंने पूर्ण रूप से काम शुरू किया है? यह आंकड़ा सार्वजनिक किया जाए।
फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पहले उठाई गई चिंताओं का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में पश्चिम बंगाल का योगदान वर्षों में घटा है। उन्होंने कहा कि राज्य औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन में पिछड़ रहा है।
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रोजगार एजेंडे को सामने रखते हुए कहा कि यदि बंगाल में भाजपा की सरकार बनती है तो संकल्प पत्र के अनुसार एक करोड़ युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
फडणवीस ने कहा कि देश की लगभग 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है। इनके लिए रोजगार सृजन अत्यंत आवश्यक है। सरकारें अनुकूल वातावरण बनाती हैं, लेकिन रोजगार उद्योग ही देते हैं। सरकारी नौकरियों की भी एक सीमा है। भाजपा शासित राज्यों ने ऐसा वातावरण बनाया है और बंगाल में भी ऐसा परिवर्तन होगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि यदि शासन में परिवर्तन होता है तो पश्चिम बंगाल अगले पांच से सात वर्षों में आर्थिक प्रदर्शन के मामले में देश के शीर्ष पांच राज्यों में फिर शामिल हो सकता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


1400 कंपनियां महाराष्ट्र में व्यापार कर रही हैं : फडणवीस
भाजपा शासित राज्यों ने ऐसा वातावरण बनाया है और बंगाल में भी ऐसा परिवर्तन होगा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News