Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

पहले चरण के लिए 152 सीटों पर एक हजार 586 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

इसके बाद दूसरे चरण में शेष 132 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। मतगणना चार मई को होगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे

07 Apr 2026

 पहले चरण के लिए 152 सीटों पर एक हजार 586 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के लिए 152 विधानसभा क्षेत्रों से कुल एक हजार 586 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि सोमवार थी। अब नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया जारी है, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि नौ अप्रैल निर्धारित की गई है। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को होगा।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, कुल उम्मीदवारों की संख्या एक हजार 586 है, लेकिन कई उम्मीदवारों ने एक से अधिक नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इस कारण आयोग को कुल दो हजार 304 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं।
निर्वाचन नियमों के अनुसार, कोई भी उम्मीदवार एक से अधिक नामांकन पत्र दाखिल कर सकता है और एक से अधिक सीटों से भी चुनाव लड़ सकता है। हालांकि नौ अप्रैल तक नाम वापस लेने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों की अंतिम संख्या कम हो सकती है।
अगर 2021 के विधानसभा चुनाव की तुलना की जाए तो उस समय पहले चरण की इन्हीं 152 सीटों पर कुल एक हजार 62 उम्मीदवार मैदान में थे। इस बार उम्मीदवारों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है।
इस बार सबसे अधिक 23 उम्मीदवारों ने उत्तर दिनाजपुर जिले की करनदीघी सीट से नामांकन किया है। इसके बाद कूचबिहार जिले की मेखलीगंज सीट से 18 और कूचबिहार दक्षिण सीट से 16 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है।
वहीं, सबसे कम उम्मीदवार बांंकुड़ा जिले की सालतोड़ा, पश्चिम मेदिनीपुर की चंद्रकोणा और पूर्व मेदिनीपुर की एगरा सीट से हैं, जहां केवल छह–छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को होगा। इसके बाद दूसरे चरण में शेष 132 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। मतगणना चार मई को होगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पहले चरण के लिए 152 सीटों पर 1586 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन
इसके बाद दूसरे चरण में शेष 132 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। मतगणना चार मई को होगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News