Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस ज़ोन में घुसे चीन और रूस के 10 सैन्य विमान

चीन और रूस के लगभग 10 सैन्य विमान कुछ समय के लिए दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन ज़ोन में प्रवेश कर गए। हालांकि, उन्होंने दक्षिण कोरिया के वास्तविक हवाई क्षेत्र का उल्लंघन नहीं किया। इस घटना की जानकारी दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (जेसीएस) ने दी।

28 Jun 2026

दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस ज़ोन में घुसे चीन और रूस के 10 सैन्य विमान

सियोल। चीन और रूस के लगभग 10 सैन्य विमान कुछ समय के लिए दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन ज़ोन में प्रवेश कर गए। हालांकि, उन्होंने दक्षिण कोरिया के वास्तविक हवाई क्षेत्र का उल्लंघन नहीं किया। इस घटना की जानकारी दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (जेसीएस) ने दी।

दक्षिण कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी योनहाप न्यूज़ ने जेसीएस के हवाले से बताया कि, चीन और रूस के सैन्य विमान शनिवार काे दिन के समय देश के पूर्वी और दक्षिणी समुद्री क्षेत्रों के ऊपर स्थित एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन ज़ोन में दाखिल हुए और कुछ देर बाद वहां से वापस लौट गए। इन विमानों में बॉम्बर और लड़ाकू विमान शामिल थे।

सेना ने बताया कि विमानों का एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन ज़ोन में प्रवेश से पहले ही पता लगा लिया गया था। किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए दक्षिण कोरियाई वायुसेना के लड़ाकू विमानों को तत्काल तैनात कर दिया गया।

जेसीएस ने स्पष्ट किया कि किसी भी विदेशी विमान ने दक्षिण कोरिया के संप्रभु हवाई क्षेत्र का उल्लंघन नहीं किया। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना संभवतः चीन और रूस के संयुक्त हवाई सैन्य अभ्यास के दौरान हुई।

गौरतलब है कि, एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन ज़ोन किसी देश का क्षेत्रीय हवाई क्षेत्र नहीं होता बल्कि इसे विदेशी विमानों की पहचान सुनिश्चित करने और संभावित टकराव से बचने के उद्देश्य से बनाया जाता है।

यह पहली बार नहीं है जब चीन और रूस के सैन्य विमान एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन ज़ोन में पहुंचे हों। पिछले वर्ष दिसंबर में भी दोनों देशों के नौ सैन्य विमान इस क्षेत्र में दाखिल हुए थे, जिसके बाद दक्षिण कोरिया ने चीन और रूस के रक्षा अधिकारियों के समक्ष औपचारिक विरोध दर्ज कराया था।

दक्षिण कोरियाई अधिकारियों के अनुसार, वर्ष 2019 से चीन और रूस संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान बिना पूर्व सूचना के वर्ष में एक या दो बार अपने सैन्य विमानों को एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन ज़ोन में भेजते रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस ज़ोन में घुसे चीन और रूस के 10 स
चीन और रूस के लगभग 10 सैन्य विमान कुछ समय के लिए दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन ज़ोन में प्रवेश कर गए। हालांकि, उन्होंने दक्षिण कोरिया के वास्तविक ह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News