Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

पीडि़त परिवारों को 10-10 लाख की मदद

पुलिस के हिरासत में डेकोरेटर का गोदाम मालिक

27 Jan 2026

पीडि़त परिवारों को 10-10 लाख की मदद

कोलकाता। हृदयविदारक अग्निकांड के बाद राज्य सरकार ने पीडि़तों के लिए मरहम लगाने की कोशिश शुरू कर दी है। मंगलवार को घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे कोलकाता के मेयर और राज्य के नगर विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि इस हादसे में जान गंवाने वाले और लापता मजदूरों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर पहुंचे मंत्री ने स्पष्ट किया कि संकट की इस घड़ी में सरकार हर पीडि़त परिवार के साथ खड़ी है। प्रशासनिक सक्रियता के बीच पुलिस ने अब कानूनी शिकंजा कसना भी शुरू कर दिया है। नाजिराबाद स्थित जिस डेकोरेटर्स गोदाम में आग ने तांडव मचाया था, उसके मालिक गंगाधर दास को पुलिस ने पूछताछ के लिए तलब किया है। 
जांच का मुख्य केंद्र यह है कि क्या गोदाम में अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे और क्या मजदूरों को वहां सुलाने के लिए उचित अनुमति ली गई थी। हालांकि, अब तक किसी की आधिकारिक गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस हर उस सुराग को खंगाल रही है जिससे आग लगने के सही कारणों का पता चल सके। हादसे के 36 घंटे बीत जाने के बावजूद मंगलवार को भी गोदाम के कुछ हिस्सों से धुआं निकलता रहा, जो वहां मौजूद रसायनों और ज्वलनशील पदार्थों की मौजूदगी का संकेत दे रहा था। अब तक आठ लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन मलबे की भयावहता को देखते हुए यह आशंका जताई जा रही है कि मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। लापता मजदूरों के परिजन अपनों की एक झलक पाने के लिए अस्पताल और थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन मलबे के सिवाय फिलहाल कुछ हाथ नहीं लग रहा। 
इलाके में अवैध निर्माण और जलाशयों को भरकर गोदाम बनाने के आरोपों पर मंत्री फिरहाद हकीम ने पिछली वामपंथी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि यह सिलसिला साल 2006 से चला आ रहा है और वर्तमान सरकार किसी की रोजी-रोटी छीनने के पक्ष में नहीं है। हालांकि, सुरक्षा मानकों की अनदेखी के सवाल पर उन्होंने पुलिस जांच का हवाला देते हुए पल्ला झाड़ लिया। फिलहाल, आनंदपुर की यह राख कई अनसुलझे सवाल छोड़ गई है, जिनका जवाब अब पुलिस की जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर तय होगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पीडि़त परिवारों को 10-10 लाख की मदद
पुलिस के हिरासत में डेकोरेटर का गोदाम मालिक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News