Please wait
विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic मानसून सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक, 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया' को आमंत्रण Sudhir wins historic मुर्शिदाबाद रेल हादसे पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का सख्त संदेश, बोले- दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा Sudhir wins historic

पंचायतों में पीएससी के माध्यम से होगी 11 हजार नियुक्तियां : दिलीप घोष

निर्वाचित प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति और कर्मचारियों की कमी के कारण कई योजनाओं का कार्य लंबित है

20 Jul 2026

पंचायतों में पीएससी के माध्यम से होगी 11 हजार नियुक्तियां : दिलीप घोष

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पंचायतों में कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए राज्य सरकार ने 11 हजार पदों पर नियुक्ति की तैयारी शुरू कर दी है। पंचायत मंत्री दिलीप घोष ने सोमवार को कहा कि अब पंचायत विभाग में नियुक्तियां लोक सेवा आयोग (पीएससी) के माध्यम से केंद्रीय स्तर पर की जाएंगी।
विधानसभा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा कि कर्मचारियों की कमी के कारण पंचायतों का कार्य प्रभावित हो रहा है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने इस वर्ष के भीतर ही नियुक्ति प्रक्रिया आरंभ करने का निर्णय लिया है। दिसंबर तक इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि अब तक पंचायत अधिनियम के तहत जिला स्तर पर नियुक्तियां होती थीं, लेकिन अब इसमें परिवर्तन किया जा रहा है। चूंकि लोक सेवा आयोग एक स्वायत्त संस्था है, इसलिए पंचायत नियुक्तियों का दायित्व उसे सौंपने से पहले कानून में संशोधन करना आवश्यक होगा। इसके लिए आवश्यक विधायी प्रक्रिया भी दिसंबर में शुरू की जाएगी।
दिलीप घोष ने कहा कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री ने एक लाख रोजगार उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। पंचायत विभाग की यह नियुक्ति प्रक्रिया उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उल्लेखनीय है कि राज्य के अनेक पंचायत क्षेत्रों में प्रशासनिक और कर्मियों की कमी के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कई पंचायत बोर्ड भंग हो चुके हैं तथा अनेक स्थानों पर प्रशासक नियुक्त किए गए हैं। निर्वाचित प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति और कर्मचारियों की कमी के कारण कई योजनाओं का कार्य लंबित है। इसी स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने पंचायत विभाग में बड़े पैमाने पर नियुक्ति का निर्णय लिया है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पंचायतों में पीएससी के माध्यम से होगी 11 हजार नियुक्तियां
निर्वाचित प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति और कर्मचारियों की कमी के कारण कई योजनाओं का कार्य लंबित है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News