Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पुणे जिले के 21 विधानसभा क्षेत्रों की 137 ईवीएम की जांच के लिए 11 उम्मीदवारों ने जमा किये 66.64 लाख रुपये

युगेंद्र पवार ने बारामती विधानसभा क्षेत्र से अजीत पवार के खिलाफ बतौर राकांपा (एसपी) उम्मीदवार चुनाव लड़ा था। उन्होंने इस विधानसभा क्षेत्र की 19 ईवीएम की जांच के लिए चुनाव आयोग से अनुरोध किया है।

01 Dec 2024

पुणे जिले के 21 विधानसभा क्षेत्रों की 137 ईवीएम की जांच के लिए 11 उम्मीदवारों ने जमा किये 66.64 लाख रुपये

मुंबई। पुणे जिले के 21 विधानसभा क्षेत्रों में से 11 उम्मीदवारों ने 137 ईवीएम की दोबारा जांच के लिए चुनाव आयोग से अनुरोध किया है। इन उम्मीदवारों ने सामूहिक रूप से जांच खर्च के लिए चुनाव आयोग को 66.64 लाख रुपये का भुगतान किया है। बारामती विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एपी) के अध्यक्ष अजीत पवार की जीत को उनके भतीजे युगेंद्र पवार ने चुनौती दी है।

युगेंद्र पवार ने बारामती विधानसभा क्षेत्र से अजीत पवार के खिलाफ बतौर राकांपा (एसपी) उम्मीदवार चुनाव लड़ा था। उन्होंने इस विधानसभा क्षेत्र की 19 ईवीएम की जांच के लिए चुनाव आयोग से अनुरोध किया है। उन्होंने इसके लिए आने वाले खर्च के रूप में चुनाव आयोग को 8.96 लाख लाख रुपये का भुगतान किया है। इसी तरह पुणे जिले के 21 विधानसभा क्षेत्रों में से 11 उम्मीदवारों ने 137 ईवीएम की दोबारा जांच के लिए चुनाव आयोग से अनुरोध किया है। इन उम्मीदवारों ने सामूहिक रूप से जांच खर्च के लिए चुनाव आयोग को 66.64 लाख रुपये का भुगतान किया है। इनमें हडपसर से उम्मीदवार प्रशांत जगताप और पुणे कैंट से कांग्रेस उम्मीदवार रमेश बागवे आदि हैं।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार उम्मीदवार अपने विधानसभा क्षेत्र में इस्तेमाल की गईं इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में से 5 फीसदी के माइक्रो कंट्रोलर की जांच करवा सकते हैं। उम्मीदवार को इस प्रक्रिया के लिए एक लिखित आवेदन और वेरिफिकेशन पर आने वाले खर्च को वहन करना होता है। इसके बाद उम्मीदवार और वीवीपीएटी निर्माण कंपनियों के इंजीनियर के समक्ष कड़ी निगरानी में ईवीएम के माइक्रो कंट्रोलर की जांच की जाती है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पुणे जिले के 21 विधानसभा क्षेत्रों की 137 ईवीएम की जांच
युगेंद्र पवार ने बारामती विधानसभा क्षेत्र से अजीत पवार के खिलाफ बतौर राकांपा (एसपी) उम्मीदवार चुनाव लड़ा था। उन्होंने इस विधानसभा क्षेत्र की 19 ईवीएम की जांच के





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News