वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, सुबह घना कोहरा होने के कारण दृश्यता काफी कम थी। इसी दौरान मोलानी इलाके में एक टोटो से टक्कर से बचने की कोशिश में वैन चालक का संतुलन बिगड़ गया और वैन सड़क से फिसलकर गड्ढे में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार लगभग सभी बच्चे कमोबेश घायल हो गए।
उत्तर दिनाजपुर। जिले के चोपड़ा थाना अंतर्गत मोलानी इलाके में मंगलवार घने कोहरे के बीच एक सड़क हादसे में करीब 12 स्कूली बच्चे घायल हो गए। घटना दासपाड़ा इलाके की है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, सुबह घना कोहरा होने के कारण दृश्यता काफी कम थी। इसी दौरान मोलानी इलाके में एक टोटो से टक्कर से बचने की कोशिश में वैन चालक का संतुलन बिगड़ गया और वैन सड़क से फिसलकर गड्ढे में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार लगभग सभी बच्चे कमोबेश घायल हो गए। टोटो चालक भी इस दुर्घटना में जख्मी हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए।
स्थानीय निवासी फारूक आलम ने कहा कि टोटो को बचाने के प्रयास में ही चालक का नियंत्रण चला गया। हादसे में घायल कुछ बच्चों को तत्काल दलुआ ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जबकि बाकी बच्चों का स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार किया गया। फिलहाल सभी घायल बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद लोग स्कूल वाहनों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे है।