Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

तृणमूल के 12 और बैंक खाते फ्रीज, एक हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि जांच के दायरे में

तृणमूल कांग्रेस के पार्टी फंड से जुड़े बैंक खातों की जांच और तेज हो गई है। कलकत्ता हाई कोर्ट से दैनिक खर्चों के संचालन को लेकर आंशिक राहत मिलने के बावजूद बिधाननगर साइबर थाना ने तृणमूल के 12 और बैंक खातों में लेनदेन पर रोक लगाने का निर्देश विभिन्न सरकारी और निजी बैंकों को दिया है।

10 Jul 2026

तृणमूल के 12 और बैंक खाते फ्रीज, एक हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि जांच के दायरे में

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के पार्टी फंड से जुड़े बैंक खातों की जांच और तेज हो गई है। कलकत्ता हाई कोर्ट से दैनिक खर्चों के संचालन को लेकर आंशिक राहत मिलने के बावजूद बिधाननगर साइबर थाना ने तृणमूल के 12 और बैंक खातों में लेनदेन पर रोक लगाने का निर्देश विभिन्न सरकारी और निजी बैंकों को दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पहले और दूसरे चरण में फ्रीज किए गए खातों में कुल मिलाकर एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा है।

यह कार्रवाई तृणमूल विधायक विश्वनाथ दास की ओर से बिधाननगर साइबर थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की जा रही जांच के तहत हुई है। इसी शिकायत के बाद पहले तीन बैंक खातों को फ्रीज किया गया था। बाद में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी इन तीन खातों को फ्रीज कर दिया। इसके खिलाफ तृणमूल ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया था। गुरुवार को हाई कोर्ट ने पार्टी के नियमित खर्चों के संचालन के लिए एक विशेष अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया था।

पुलिस अब पहले फ्रीज किए गए तीन खातों के लेनदेन से मिले सुरागों के आधार पर अन्य खातों की भी जांच कर रही है। इसी कारण जांच पूरी होने तक इन खातों से किसी भी प्रकार के लेनदेन पर रोक लगाई गई है।

जांच के दौरान बिधाननगर साइबर थाना शिकायतकर्ता विधायक सहित ऋतब्रत गुट के सात से अधिक विधायकों के बयान दर्ज कर चुका है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि उन्हें किन आधारों पर पार्टी के खातों में कथित अवैध लेनदेन की आशंका हुई।

उधर, ईडी की जांच में भी नए तथ्य सामने आए हैं। जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, जिन तीन खातों को ईडी ने फ्रीज किया है, उनमें से एक खाते के हस्ताक्षरकर्ता दो वर्तमान सांसद हैं। वहीं, दो अन्य खातों के हस्ताक्षरकर्ता एक पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री बताए जा रहे हैं। जांच एजेंसी जल्द ही इन नेताओं को पूछताछ के लिए तलब कर उनके बयान दर्ज कर सकती है।

मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। पुलिस और ईडी दोनों ही एजेंसियां बैंक खातों में हुए वित्तीय लेनदेन और धन के स्रोतों की विस्तृत जांच कर रही हैं। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तृणमूल के 12 और बैंक खाते फ्रीज, एक हजार करोड़ रुपये से अधिक
तृणमूल कांग्रेस के पार्टी फंड से जुड़े बैंक खातों की जांच और तेज हो गई है। कलकत्ता हाई कोर्ट से दैनिक खर्चों के संचालन को लेकर आंशिक राहत मिलने के बावजूद बिधानन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News