Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

महाराष्ट्र में भारी बारिश से १२ लोगों की मौत, कई जिलों में जनजीवन प्रभावित

प्रभावित हुआ है वहीं विभिन्न घटनाओं में अब तक १२ लोगों की मौत हो गई है। साथ ही सैकड़ों घर गिर गए हैं और ५ लाख एकड़ जमीन पर फसल बर्बाद हो गई है।

19 Aug 2025

महाराष्ट्र में भारी बारिश से १२ लोगों की मौत, कई जिलों में जनजीवन प्रभावित

मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई सहित कई जिलों में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जहां जनजीवन बुरी तरह

प्रभावित हुआ है वहीं विभिन्न घटनाओं में अब तक १२ लोगों की मौत हो गई है। साथ ही सैकड़ों घर गिर गए हैं और ५ लाख एकड़ जमीन पर फसल बर्बाद हो गई है। मुंबई में मीठी नदी में बाढ़ आ जाने से जहां कई इलाके जलमग्न हो गए हैं, वहीं रेलवे पटरियों पर जलभराव होने से मुंबई की लाइफ लाइन लोकल रेलवे सेवा बाधित हो गई है। सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ है। इसी तरह बारिश की वजह से दृश्यमानता (विजिबिलटी)कम होने से हवाई सेवा पर असर पड़ा है।

राज्य के आपातकालीन विभाग के मंत्री गिरीष महाजन ने कहा कि उन्होंने मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में बारिश की वजह से आम जनजीवन पर व्यापक असर है। बरसात से विभिन्न घटनाओं में अब तक १२ लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों जानवर मर गए हैं। लोकल ट्रेनों के साथ सड़क यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई है। बारिश के

कारण जगह जगह बसें फंस गई है। हवाएं सेवाओं में भी देरी हो रही है। मुंबई में मीठी नदी के आस पास बसे लोगों को सुरक्षित स्थल पर पहुंचाने के लिए एनडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम तैनात कर दी गई है।

मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि नांदेड़, कोल्हापुर, रत्नागिरी, सिंधुदूर्ग , नासिक, सातारा, रायगढ़ आदि जिलों में भी नदियों का जलस्तर बढ़ा है, इन जिलों में जिला प्रशासन, एनडीआरएफ की टीमें काम कर रही हैं।

मुंबई में आज सुबह से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। इसके साथ ही समुद्र में ज्वार आया हुआ है। इससे मुंबई शहर का पानी समुद्र में नहीं जा पा रहा है। इससे अचानक मीठी नदी ने खतरे के निशान को पार कर लिया है। इससे कुर्ला, पवई, बांद्रा कुर्ला काम्प्लेक्स आदि इलाकों में पहले मजले तक पानी पहुंच गया है। क्रांति नगर पूरा मीठी नदी की बाढ़ से घिर गया है। यहां एनडीआरएफ और जिला प्रशासन ने अब तक २२५ लोगों को सुरक्षित स्थल पर पहुंचा दिया है। यहां राहत और बचाव कार्य तीव्र गति से जारी है।

यही नही भारी बारिश से अंधेरी सबवे, मिलन सबवे, मालाड सबवे भर गया है , जिससे इन इन सबवे को बंद कर दिया गया है। भारी बारिश से पालघर जिले के वसई में मीठागार नामक इलाके में १४५ परिवार पानी में घिर गए हैं, इसी तरह नालासोपारा और विरार में भी सैकड़ों इमारतों के आस पास बड़े पैमाने पर जलभराव हो गया है। इसी तरह ठाणे जिले के मुंब्रा, भिवंडी, मीरा भाईंदर आदि इलाकों में जलभराव हो गया है, इससे नागरिकों को बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महाराष्ट्र में भारी बारिश से १२ लोगों की मौत, कई जिलों में ज
प्रभावित हुआ है वहीं विभिन्न घटनाओं में अब तक १२ लोगों की मौत हो गई है। साथ ही सैकड़ों घर गिर गए हैं और ५ लाख एकड़ जमीन पर फसल बर्बाद हो गई है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News