Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

निपा से संक्रमित दो नर्सो के संपर्क में आये 120 लोग क्वेरंटाइन 

मंगलकोट में घर सील, केंद्र ने बंगाल भेजी विशेषज्ञों की जॉइंट आउटब्रेक रिस्पॉन्स टीम

13 Jan 2026

निपा से संक्रमित दो नर्सो के संपर्क में आये 120 लोग क्वेरंटाइन 

कोलकाता। बंगाल में निपा वायरस के संदिग्ध मामलों ने राज्य स्वास्थ्य विभाग और केंद्र सरकार की चिंता बढ़ा दी है। दो नर्सों के संक्रमित पाए जाने के बाद प्रशासन ने युद्ध स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक इन नर्सों के संपर्क में आए 120 लोगों की पहचान कर उन्हें 21 दिनों के एहतियाती क्वारंटीन में भेज दिया गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से फोन पर बात कर हालात का जायजा लिया है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के दौरान नदिया, कटवा और बर्धमान सहित कई इलाकों में जाल बिछाया गया है। क्वारंटीन किए गए 120 लोगों में 4 नर्स, 2 डॉक्टर और एक एम्बुलेंस चालक भी शामिल हैं, जिन्होंने प्राथमिक उपचार के दौरान संक्रमित नर्सों की देखभाल की थी। संपर्क की कडिय़ां कटवा महकुमा अस्पताल, बर्धमान मेडिकल कॉलेज और बारासात के एक निजी अस्पताल से जुड़ी पाई गई हैं।
पूर्व बर्धमान के मंगलकोट स्थित एक संक्रमित नर्स के आवास को पूरी तरह सील कर दिया गया है। इलाके में संक्रमण न फैले, इसके लिए व्यापक स्तर पर सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन ने स्थानीय निवासियों से न घबराने और लक्षणों पर नजर रखने की अपील की है। संक्रमितों की पुष्टि के लिए केवल रक्त ही नहीं, बल्कि सीएसएफ (सुषुम्नारस), मूत्र और गले के स्वैब के नमूने भी लिए गए हैं। इन नमूनों का आरटी-पीसीआर टेस्ट किया जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि निपा एक 'ज़ूनोटिक' वायरस है, जिसका मृत्यु दर काफी अधिक होता है, इसलिए जांच में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। निपा के खतरे को देखते हुए भारत सरकार के नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ने एक नेशनल जॉइंट आउटब्रेक रिस्पॉन्स टीम का गठन किया है। 5 विशेषज्ञों की इस टीम में एम्स कल्याणी और भुवनेश्वर के वरिष्ठ डॉक्टर, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे के विशेषज्ञ शामिल हैं। यह टीम राज्य सरकार के साथ मिलकर संक्रमण के स्रोत का पता लगाएगी और रोकथाम की रणनीति तैयार करेगी। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे चमगादड़ द्वारा कुतरे गए फल न खाएं और बुखार या सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र को सूचित करें। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


निपा: संक्रमित दो नर्सो के संपर्क में आये 120 लोग क्वेरंटाइन
मंगलकोट में घर सील, केंद्र ने बंगाल भेजी विशेषज्ञों की जॉइंट आउटब्रेक रिस्पॉन्स टीम





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News