Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

जलपाईगुड़ी में ट्रेन से 14 बांग्लादेशी गिरफ्तार

आरपीएफ सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पहले से ही निगरानी रखी जा रही थी। जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची, सामान्य डिब्बे में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान 14 संदिग्धों की पहचान कर उन्हें ट्रेन से उतारकर हिरासत में लिया गया।

02 Apr 2026

जलपाईगुड़ी में ट्रेन से 14 बांग्लादेशी गिरफ्तार

जलपाईगुड़ी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) को बड़ी सफलता मिली है। जलपाईगुड़ी रोड स्टेशन पर कामाख्या-आनंद विहार नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस में बीती रात अभियान चलाकर 14 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल है।

आरपीएफ सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पहले से ही निगरानी रखी जा रही थी। जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची, सामान्य डिब्बे में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान 14 संदिग्धों की पहचान कर उन्हें ट्रेन से उतारकर हिरासत में लिया गया।

तलाशी के दौरान उनके पास से कई आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद हुए। इसके अलावा मलेशिया की मुद्रा और मोबाइल फोन भी मिले है। जब आधार कार्ड के नंबरों की जांच की गई तो वे फर्जी पाए गए।

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि सभी आरोपित बांग्लादेश के अलग-अलग जिलों के रहने वाले है। वे अवैध रूप से सीमा पार कर उत्तर-पूर्व भारत में दाखिल हुए थे और कामाख्या से दिल्ली जाने वाली नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस में सवार हुए थे। जानकारी के अनुसार, दिल्ली पहुंचने के बाद उनका जम्मू-कश्मीर जाने का भी प्लान था। आरपीएफ आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जलपाईगुड़ी में ट्रेन से 14 बांग्लादेशी गिरफ्तार
आरपीएफ सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पहले से ही निगरानी रखी जा रही थी। जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची, सामान्य डिब्बे में तलाशी अभियान चलाया गया। इस





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News