Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

रामपुरहाट में 16 हजार किलोग्राम विस्फोटक जब्त, नापाक साजिश की आशंका

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे रामपुरहाट से तारापीठ जाने वाली सड़क पर मुनसुबा मोड़ के पास एक ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में अमोनियम नाइट्रेट से भरे 320 बोरे बरामद हुए। प्रत्येक बोरे का वजन 50 किलोग्राम था, जिससे कुल विस्फोटक मात्रा 16 हजार किलोग्राम हो गई।

11 Feb 2025

रामपुरहाट में 16 हजार किलोग्राम विस्फोटक जब्त, नापाक साजिश की आशंका

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट में पुलिस ने एक ट्रक से 16 हजार किलोग्राम विस्फोटक जब्त किया है। यह विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेट से भरे 320 बोरों में रखा गया था। पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक कहां और किस मकसद से ले जाया जा रहा था, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे रामपुरहाट से तारापीठ जाने वाली सड़क पर मुनसुबा मोड़ के पास एक ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में अमोनियम नाइट्रेट से भरे 320 बोरे बरामद हुए। प्रत्येक बोरे का वजन 50 किलोग्राम था, जिससे कुल विस्फोटक मात्रा 16 हजार किलोग्राम हो गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस का मानना है कि यदि यह विस्फोटक इस्तेमाल किया जाता तो पूरा तारापीठ क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हो सकता था।

ट्रक के चालक और सहायक से पूछताछ में विस्फोटक से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। साथ ही उनके बयानों में कई असंगतियां पाई गईं, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उनसे पूछताछ के बाद एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जांच में पता चला है कि यह विस्फोटक तेलंगाना के संगारेड्डी जिले से झारखंड के देवघर जिले के सिरसिया इलाके में ले जाया जा रहा था।जिला पुलिस अधीक्षक अमन दीप ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ जारी है। इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था, इसका पता लगाया जा रहा है। घटना सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस हर कोण से जांच कर रही है कि क्या यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा था।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रामपुरहाट में 16 हजार किलोग्राम विस्फोटक जब्त, नापाक साजिश क
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे रामपुरहाट से तारापीठ जाने वाली सड़क पर मुनसुबा मोड़ के पास एक ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में अमोनियम न





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News