Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

अश्लील सामग्री पर सरकार सख्त, ब्लॉक किए 18 ओटीटी प्लेटफार्म, 19 वेबसाइट, 10 एप्स और 57 सोशल मीडिया हैंडल

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ब्लॉक किए गए 18 ओटीटी प्लेटफार्म में ड्रीम्स फिल्म, न्योन एक्स वीआईपी, मूड एक्स, हंटर, रैबिट, प्राइम प्ले शामिल हैं।

14 Mar 2024

अश्लील सामग्री पर सरकार सख्त, ब्लॉक किए 18 ओटीटी प्लेटफार्म, 19 वेबसाइट, 10 एप्स और 57 सोशल मीडिया हैंडल

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने अश्लील सामग्री दिखाने वाले ओटीटी प्लेटफार्म और वेबसाइट्स के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। गुरुवार को सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने ऐसे 18 ओटीटी प्लेटफार्म को ब्लॉक कर दिया। इसके साथ 19 वेबसाइट, 10 ऐप्स (जिसमें गूगल प्ले स्टोर पर 7, एपल एप्स स्टोर पर 3) और इन प्लेटफार्म से जुड़े 57 सोशल मीडिया अकाउंट भी ब्लॉक किए गए हैं।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ब्लॉक किए गए 18 ओटीटी प्लेटफार्म में ड्रीम्स फिल्म, न्योन एक्स वीआईपी, मूड एक्स, हंटर, रैबिट, प्राइम प्ले शामिल हैं। इसके साथ फेसबुक से 12 अकाउंट, इंस्टाग्राम से 17, ट्वीटर (एक्स) से 16 और यूट्यूब से 12 अकाउंट हटाए गए हैं। यह फैसला केन्द्र सरकार के अन्य मंत्रालयों/विभागों और मीडिया और मनोरंजन, महिला अधिकारों और बाल अधिकारों में विशेषज्ञता वाले डोमेन विशेषज्ञों के परामर्श से सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के प्रावधानों के तहत लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बार-बार 'रचनात्मक अभिव्यक्ति' की आड़ में अश्लीलता का प्रचार न करने के लिए प्लेटफार्मों की जिम्मेदारी पर जोर दिया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News