वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
इस सनसनीखेज गिरफ्तारी से शहर के कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया है
कोलकाता। एक बड़े वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश करते हुए ईडी ने कोलकाता के कारोबारी हरीश बागला को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार तड़के उन्हें जेसर रोड स्थित एक आलीशान आवास से पकड़ा गया। ईडी सूत्रों के अनुसार, हरीश बागला ने करीब 30 से अधिक कंपनियाँ बनाकर विभिन्न बैंकों से भारी-भरकम ऋण लिया। आरोप है कि उस राशि को वैध व्यवसाय में लगाने के बजाय धोखाधड़ी के जरिए आत्मसात कर लिया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बागला और उनकी पत्नी के नाम पर करीब 190 करोड़ रुपये की वित्तीय हेराफेरी की गई है। बैंकों की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर ईडी ने जांच शुरू की थी। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और लेन-देन के सबूत हाथ लगे हैं। एजेंसी को आशंका है कि इस धोखाधड़ी के जाल में और भी लोग शामिल हो सकते हैं।
हरीश बागला को आज अदालत में पेश किया जाएगा। साथ ही, ईडी ने उनकी संपत्तियों का ब्योरा खंगालना शुरू कर दिया है और रकम के गंतव्य का पता लगाने पर जोर दिया जा रहा है। इस सनसनीखेज गिरफ्तारी से शहर के कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया है।