वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
पुलिस के साथ साथ साथ लालबाजार खुफिया विभाग के अधिकारी भी घटना की जांच में जुट गए हैं
कोलकाता। इंटाली में एक टैक्सी से करीब पौने तीन करोड़ रुपये के लूट के वारदात को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा हैं कि एक विदेशी मुद्रा विनिमय कंपनी के दो कर्मचारी 2.66 करोड़ रुपये लेकर बैंक के लिये रवाना हुए थे और वे एक टैक्सी में सवार हुए थे। आरोप हैं कि बीच रास्ते में टैक्सी रोककर दो बदमाश उसमें सवार हो गए और हथियार के नोक पर टैक्सी को अज्ञात स्थान पर ले गए। इसके बाद उन्होंने पैसों से भरे बैग लूट लिए और वहाँ से भाग गए। दोनों कर्मचारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और इस लूट के वारदात को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस उन दो कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है जो बड़ी मात्रा में पैसा लेकर जा रहे थे। इंटाली पुलिस स्टेशन उस क्षेत्र के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहा है, जहां से टैक्सी में दोनों लुटेरे सवार हुए थे। पुलिस के साथ साथ साथ लालबाजार खुफिया विभाग के अधिकारी भी घटना की जांच में जुट गए हैं। पुलिस ने बताया कि एस.एन.बनर्जी रोड़ की एक विदेशी मुद्रा विनिमय कंपनी के दोनों कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है जिनके साथ इस वारदात को अंजाम दिया गया हैं।
हालांकि, पुलिस को अभी तक वह टैक्सी नहीं मिली है जिससे पैसे चोरी हुए थे। पुलिस उस टैक्सी का सुराग ढूँढ रही हैं ताकि टैक्सी चालक से पूछताछ कर इस घटना के रहस्य से पर्दा उठाया जा सके। पुलिस यह पता लगाने के लिए भी टैक्सी सुराग ढूंढ रही है कि अपराधियों को पहले से कैसे पता था कि दोनों कर्मचारी इतनी बड़ी रकम लेकर जा रहे हैं। महानगर के बीचोबीच दिनदहाड़े सोमवार दोपहर एक टैक्सी से बड़ी मात्रा में नकदी चोरी होने की घटना से सनसनी फैल गई हैं।