Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

बंगाल में दो हजार 926 उम्मीदवार मैदान में, नामांकन प्रक्रिया पूरी

मतदाताओं की सुविधा के लिए आयोग ने नागरिकों से ईसीआईनेट अनुप्रयोग के “अपने उम्मीदवार को जानें” खंड का उपयोग करने की अपील की है

14 Apr 2026

बंगाल में दो हजार 926 उम्मीदवार मैदान में, नामांकन प्रक्रिया पूरी

कोलकाता। भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर अहम जानकारी जारी करते हुए बताया कि राज्य में कुल दो हजार 926 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। यह आंकड़ा नामांकन वापसी की अंतिम तिथि के बाद सामने आया है।
आयोग के अनुसार, 15 मार्च 2026 को असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की विधानसभाओं के आम चुनाव तथा छह राज्यों में उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित किया गया था। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि नौ अप्रैल 2026 तय की गई थी, जबकि 10 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच हुई। उम्मीदवारों को नाम वापस लेने के लिए 13 अप्रैल 2026 को अपराह्न तीन बजे तक का समय दिया गया था।
नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी आंकड़ों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के पहले चरण में 152 विधानसभा सीटों पर एक हजार 478 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, दूसरे चरण में 142 सीटों के लिए एक हजार 448 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इस तरह दोनों चरणों को मिलाकर कुल दो हजार 926 उम्मीदवार चुनावी दौड़ में शामिल हैं।
आयोग ने बताया कि रिटर्निंग अधिकारी चुनाव संचालन नियम, 1961 के तहत सभी उम्मीदवारों की अंतिम सूची सरकारी राजपत्र में प्रकाशित करेंगे। साथ ही प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में नामांकन, जांच और नाम वापसी से जुड़े सभी दस्तावेजों को सुरक्षित रूप से सीलबंद रखा जाएगा।
मतदाताओं की सुविधा के लिए आयोग ने नागरिकों से ईसीआईनेट अनुप्रयोग के “अपने उम्मीदवार को जानें” खंड का उपयोग करने की अपील की है। इसके जरिए मतदाता उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता, आपराधिक पृष्ठभूमि, संपत्ति और देनदारियों जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां देख सकते हैं और उनके शपथ पत्र भी डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके अलावा, आयोग ने स्पष्ट किया कि ईवीएम पर बैलेट यूनिट में उम्मीदवारों की रंगीन तस्वीर, क्रम संख्या, नाम और चुनाव चिह्न बड़े अक्षरों में प्रदर्शित किए जाएंगे, ताकि मतदाताओं को मतदान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में दो हजार 926 उम्मीदवार मैदान में
मतदाताओं की सुविधा के लिए आयोग ने नागरिकों से ईसीआईनेट अनुप्रयोग के “अपने उम्मीदवार को जानें” खंड का उपयोग करने की अपील की है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News