वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में आग्नेयास्त्र राज्य में आ कैसे रहे हैं और इसके पीछे कौन लोग सक्रिय हैं
कोलकाता। त्योहारों से पहले फिर से शहर की सड़कों पर असलहा लेकर घूमते अपराधी सक्रिय हो गए हैं। सोमवार देर रात पुलिस ने बाबुघाट बस स्टैंड से दो बदमाशों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना पर मैदान थाने की पुलिस ने सोमवार रात करीब साढ़े 12 बजे बाबुघाट बस स्टैंड पर अभियान चलाया। यहां से आयुष कुमार झा और पीयूष गुप्ता नामक दो अपराधी पकड़े गए। उनके पास से पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि वे हथियारों की बिक्री के इरादे से वहां आए थे।
पुलिस को संदेह है कि हाल ही में मोचीपाड़ा थाने के इलाके में हुई फायरिंग की वारदात में इन दोनों का हाथ हो सकता है। उस घटना में रात 3 बजे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने गोली चलाकर इलाके में सनसनी फैला दी थी और फिर फरार हो गए थे। कुछ दिन पहले कृष्णनगर में 19 वर्षीय छात्रा ईशिता मलिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
आरोप उत्तर प्रदेश निवासी देशराज सिंह पर है, जिसे रविवार रात पुलिस ने गिरफ्तार किया। आनंदपुर में भी कुछ महीने पहले पुलिस ने लगभग 10 हथियार बरामद किए थे और उस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। लगातार हो रही हथियारों की बरामदगी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में आग्नेयास्त्र राज्य में आ कैसे रहे हैं और इसके पीछे कौन लोग सक्रिय हैं।