Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

चक्रवाती तूफान दाना से पश्चिम बंगाल में 2 और मौतें, मृतकों की कुल संख्या 4 हुई

पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान दाना से दो और लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में मृतकों की संख्या चार हो गई

26 Oct 2024

चक्रवाती तूफान दाना से पश्चिम बंगाल में 2 और मौतें, मृतकों की कुल संख्या 4 हुई

पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान दाना से दो और लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में मृतकों की संख्या चार हो गई है। अधिकारियों ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले के बुदबुद इलाके में एक सिविक वॉलंटियर चंदन दास (31) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चंदन पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे, तभी गलती से उन्होंने एक बिजली के तार को छू लिया और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

इसके अलावा, हावड़ा नगर निगम के एक कर्मचारी का शव तांतीपारा में एक जलमग्न सड़क पर पाया गया। उनकी मौत डूबने के कारण हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि चक्रवात के दौरान लगातार हो रही बारिश के समय वह अचानक फिसल कर गड्ढे में गिर गए थे और बेहोश हो गए थे। घंटों तक उन्हें किसी ने नहीं निकाला, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।

इससे पहले शुक्रवार को भी राज्य में दो अन्य मौतों की खबर आई थी, जिनमें एक व्यक्ति की दक्षिण 24 परगना जिले के पाथरप्रतिमा में करंट लगने से मौत हो गई थी, वहीं दूसरे व्यक्ति की मौत दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर क्षेत्र में हुई थी। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार तड़के पूर्वी तट पर चक्रवात दाना का कहर बरपा, जिससे पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश और तेज हवाएं चलीं। इनसे पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए और बुनियादी ढांचे के साथ-साथ फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चक्रवाती तूफान दाना से पश्चिम बंगाल में 2 और मौतें
पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान दाना से दो और लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में मृतकों की संख्या चार हो गई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News