Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

दमदम हवाई अड्डे से पश्चिम एशिया के लिए 20 उड़ानें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

कोलकाता से भी नियमित रूप से इन केंद्रों के लिए सीधी उड़ानें संचालित होती हैं, लेकिन मौजूदा तनावपूर्ण हालात के कारण सेवाएं बाधित हो गई हैं

02 Mar 2026

दमदम हवाई अड्डे से पश्चिम एशिया के लिए 20 उड़ानें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

कोलकाता। पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव का सीधा असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। सोमवार को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, दमदम से पश्चिम एशिया के विभिन्न देशों के लिए जाने वाली कई उड़ानें रद्द कर दी गईं। कुल पांच विमान कंपनियों की 20 उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रद्द की गई उड़ानों में एमिरेट्स की आठ, कतर एयरवेज की चार, इतिहाद एयरवेज की चार, एयर अरबिया की दो और फ्लाई दुबई की दो उड़ानें शामिल हैं। इन उड़ानों के रद्द होने से दुबई, दोहा और अबू धाबी जाने वाले यात्रियों की यात्राएं प्रभावित हुई हैं।
पश्चिम एशिया के प्रमुख हवाई अड्डे, विशेषकर दुबई जैसे शहर, अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा के लिए महत्वपूर्ण ट्रांजिट केंद्र माने जाते हैं। भारत से यूरोप और अमेरिका जाने वाले बड़ी संख्या में यात्री इन्हीं हवाई अड्डों के रास्ते यात्रा करते हैं। कोलकाता से भी नियमित रूप से इन केंद्रों के लिए सीधी उड़ानें संचालित होती हैं, लेकिन मौजूदा तनावपूर्ण हालात के कारण सेवाएं बाधित हो गई हैं।
केवल कोलकाता ही नहीं, बल्कि दिल्ली, बेंगलुरु और चेन्नई के हवाई अड्डों से भी पश्चिम एशिया के लिए कई उड़ानें रद्द की गई हैं। पश्चिम में बढ़ते तनाव के कारण कई प्रमुख शहरों के लिए हवाई सेवाएं अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई हैं।
इस स्थिति के कारण जहां भारत से जाने वाले यात्री अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, वहीं पश्चिम एशिया के विभिन्न देशों में फंसे भारतीय भी वीजा और वापसी को लेकर चिंतित हैं। इस मुद्दे पर केंद्र सरकार की सुरक्षा मामलों की समिति की बैठक में चर्चा की गई, जिसमें विदेशों में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी के उपायों पर विचार किया गया।
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पश्चिम एशिया में तनाव के कारण भारत में मौजूद विदेशी नागरिकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि वीजा अवधि बढ़ाने और भारत में उनके ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दमदम हवाई अड्डे से पश्चिम एशिया के लिए 20 उड़ानें रद्द
कोलकाता से भी नियमित रूप से इन केंद्रों के लिए सीधी उड़ानें संचालित होती हैं, लेकिन मौजूदा तनावपूर्ण हालात के कारण सेवाएं बाधित हो गई हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News