Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

विस चुनाव 2026 : भाजपा पश्चिम बंगाल का चुनाव बिल्कुल जीत नहीं पाएगी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा

इस दौरान उन्होंने कहा कि आर.जी. कर की घटना काफी निंदनीय है। लेकिन इसके लिए तृणमूल नेतृत्व या राज्य के मुख्यमंत्री जिम्मेदार नहीं है। हां, यह जरुर है कि एक अभिभावक के तौर पर या मुख्यमंत्री के तौर पर यह देखना उनका काम है। उन्होंने कहा कि भाजपा इसको लेकर राजनीतिक लाभ उठाना चाह रही थी।

22 Mar 2026

विस चुनाव 2026 : भाजपा पश्चिम बंगाल का चुनाव बिल्कुल जीत नहीं पाएगी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा

आसनसोल। ईद के मौके पर शनिवार रात चेलीडंगाल में ईद के मौके पर आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करने आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पहुंचे। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।

इस दौरान उन्होंने कहा कि आर.जी. कर की घटना काफी निंदनीय है। लेकिन इसके लिए तृणमूल नेतृत्व या राज्य के मुख्यमंत्री जिम्मेदार नहीं है। हां, यह जरुर है कि एक अभिभावक के तौर पर या मुख्यमंत्री के तौर पर यह देखना उनका काम है। उन्होंने कहा कि भाजपा इसको लेकर राजनीतिक लाभ उठाना चाह रही थी। लेकिन जनता ने इसका जवाब पहले भी दिया है। आगे भी जानता ही इसका जवाब देगी।

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह से निराश है। क्योंकि पश्चिम बंगाल का चुनाव भाजपा कभी जीत नहीं पाएगी, बिल्कुल जीत नहीं पाएगी। भाजपा ने बंगाल के योद्धाओं, साहित्यकारों, नोबेल विजेताओं का अपमान किया है। उन्होंने बिहार, हरियाणा, महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा की जीत को लेकर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इन राज्यों में चुनाव को लेकर वोट चोरी का मामला उठाया था। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इसे लेकर कोई जवाब ही नहीं देते हैं। कर्नाटक सीआईडी ने उनसे 18 बार पूछा था। अखिलेश यादव ने भी कई बार पत्र लिखा है। लेकिन वह कुछ जवाब ही नहीं दिए। भाजपा का जहां कहीं भी डबल इंजन की सरकार होती है। वहीं तथाकथित तौर भाजपा चुनाव जीत रही है। कहीं-कहीं अपवाद हो जाता है।

सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि चुनाव आयुक्त भाजपा का पर्यायवाची बन गया है। जहां चुनाव आयुक्त पर सवाल उठाते हैं भाजपा डिफेंड करने आ जाती है। जहां भाजपा पर सवाल उठाते हैं चुनाव आयुक्त बचाव करने आ जाती है। बंगाल का चुनाव मोदी जी और अमित शाह के लिए बहुत बड़ी चुनौती है। उनको लगता है कि वह पश्चिम बंगाल का चुनाव नहीं जीत पाएंगे और यही वास्तिवकता है कि भाजपा पश्चिम बंगाल का चुनाव नहीं जीत पागेगी।

प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि चुनाव के दौरान 50 से अधिक अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। यहां से तबादला कर उन अधिकारियों को ऐसे ही राज्य में भेजा गया जहां चुनाव होने वाले जैसे तमिलनाडु या अन्य प्रदेशों में इलेक्शन ड्यूटी में भेजा गया है। भाजपा पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर पूरी तरह से निराश है। उनको लगता है कि पश्चिम बंगाल का चुनाव यदि हार गए तो बाकी राज्यों के चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवालिया निशान खड़ा हो सकता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विस चुनाव 2026 : भाजपा पश्चिम बंगाल का चुनाव बिल्कुल जीत नही
इस दौरान उन्होंने कहा कि आर.जी. कर की घटना काफी निंदनीय है। लेकिन इसके लिए तृणमूल नेतृत्व या राज्य के मुख्यमंत्री जिम्मेदार नहीं है। हां, यह जरुर है कि एक अभिभा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News