Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

दिल्ली के मालवीय रेस्टोरेंट में लगी आग में 21 की मौत की पुष्टि

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह फ्लोरिश स्टे बीएंडबी रेस्टोरेंट में लगी आग में 21 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं इस घटना में 40 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। दमकल की आठ गाड़ियों ने पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया है।

03 Jun 2026

दिल्ली के मालवीय रेस्टोरेंट में लगी आग में 21 की मौत की पुष्टि

नई दिल्ली। दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह फ्लोरिश स्टे बीएंडबी रेस्टोरेंट में लगी आग में 21 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं इस घटना में 40 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। दमकल की आठ गाड़ियों ने पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया है।

इलाके में भीषण आग के बाद घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आग इतनी तेजी से फैली कि रेस्टोरेंट और उससे जुड़े हिस्सों में मौजूद कई लोग अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग, दिल्ली पुलिस और आपदा प्रबंधन एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और बड़े स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।



आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस दुखद घटना में 21 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है। 8 दमकल गाड़ियों की सहायता से आग को सफलतापूर्वक बुझा दिया गया है। पुलिस, अग्निशमन सेवाओं और अन्य आपातकालीन बचाव कर्मियों के समन्वित प्रयासों से, 40 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है और चिकित्सा उपचार के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि अभी तक यह संख्या उन सभी लोगों की है, जिन्हें इमारत से निकाला गया है। इनमें से कितने लोग घायल हैं और उनकी स्थिति क्या है, इसकी विस्तृत जानकारी संबंधित अस्पतालों से जुटाई जा रही है। प्रशासन लगातार अस्पतालों के संपर्क में है और घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

राहत एवं बचाव अभियान के दौरान दमकल विभाग के जवानों को भी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। आग बुझाने और अंदर फंसे लोगों को निकालने के दौरान एलएफएम योगेंद्र घायल हो गए। उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। वहीं एसटीओ मनोज की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें ड्यूटी से हटाकर वापस स्टेशन भेजा गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए अग्निशमन विभाग के प्रधान निदेशक भी मौके पर पहुंच गए। वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पूरे अभियान की निगरानी की जा रही है। अग्निशमन विभाग, पुलिस और अन्य एजेंसियों की संयुक्त टीम इमारत के हर हिस्से की गहन तलाशी ले रही हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई व्यक्ति अंदर फंसा न रह गया हो।

मौके पर मौजूद अधिकारियों के अनुसार आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है, लेकिन धुआं और गर्मी के कारण सर्च ऑपरेशन बेहद सावधानी से चलाया जा रहा है। बचाव टीमें इमारत के अंदर प्रवेश कर हर कमरे और बेसमेंट की जांच कर रही हैं।

घटना के बाद मालवीय नगर और आसपास के इलाके में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र को घेर लिया है और आम लोगों की आवाजाही पर नियंत्रण रखा जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच के बाद ही आग की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दिल्ली के मालवीय रेस्टोरेंट में लगी आग में 21 की मौत की पुष्
दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह फ्लोरिश स्टे बीएंडबी रेस्टोरेंट में लगी आग में 21 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं इस घटना में 40 लोगों को सुरक्ष





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News