Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

महाराष्ट्र के पुणे जहरीली देशी शराब मामले में 9 पुलिसकर्मियों सहित 22 सरकारी कर्मचारी निलंबित

महाराष्ट्र के पुणे जहरीली देशी शराब मामले में अब तक 9 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और 13 राज्य आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों सहित कुल 22 सरकारी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।

30 May 2026

महाराष्ट्र के पुणे जहरीली देशी शराब मामले में 9 पुलिसकर्मियों सहित 22 सरकारी कर्मचारी निलंबित

मुंबई। महाराष्ट्र के पुणे जहरीली देशी शराब मामले में अब तक 9 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और 13 राज्य आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों सहित कुल 22 सरकारी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। इस घटना में अब तक 19 लोगों की मौत होने की बात सामने आ रही है। हालांकि प्रशासन ने ८ लोगों के मौत की पुष्टि की है। इस मामले की गहन छानबीन राज्य क्राइम इंवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट की टीम कर रही है।

पुणे पुलिस आयुक्तालय के सूत्रों ने शनिवार को बताया कि जिले में जहरीली देशी शराब त्रासदी के मद्देनजर हड़पसर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय मोगले, संबंधित पुलिस पोस्ट की इंचार्ज असिस्टेंट इंस्पेक्टर हसीना शिकलगर और क्राइम इन्वेस्टिगेशन टीम के पुलिस सब-इंस्पेक्टर हसन मुलानी (कुल तीन) काे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अशोक ईपर को हड़पसर पुलिस स्टेशन का ऑफिसर-इन-चार्ज बनाया गया है। पिंपरी-चिंचवड़ फुगेवाड़ी जहरीली शराब मामले में पुलिस आयुक्त ने दापोडी पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर विजय वाघमारे के साथ-साथ इन्वेस्टिगेशन टीम के इंचार्ज और 4 कर्मचारियों को इस तरह कुल छह पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। जबकि क्राइम ब्रांच के पुलिस इंस्पेक्टर नरेंद्र ठाकरे को पुलिस कंट्रोल रूम में भेज दिया गया है।

इसी तरह पुणे में जहरीली शराब मामले में राज्य आबकारी विभाग ने पुणे विभाग के 13 लोगों को निलंबित कर दिया है। इनमें 3 इंस्पेक्टर, 6 सब-इंस्पेक्टर और 4 कर्मचारी शामिल हैं। पुणे के हड़पसर और पिंपरी चिंचवाड़ के फुगेवाड़ी इलाके में जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत हो गई है। राज्य आबकारी विभाग इस मामले में गहन छानबीन कर रहा है और कर्मचारियों को चुस्त दुरुस्त रहने का निर्देश दिया है।

पुणे जहरीली देशी शराब कांड के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले में कठोर कार्रवाई करने का आदेश पुणे जिला पुलिस अधीक्षक को दिया था। इसी वजह से इन सभी को जिम्मेदार मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महाराष्ट्र के पुणे जहरीली देशी शराब मामले में 9 पुलिसकर्मियो
महाराष्ट्र के पुणे जहरीली देशी शराब मामले में अब तक 9 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और 13 राज्य आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों सहित कुल 22 सरकारी कर्मचारियों को





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News