Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

लियोनेल मेसी के भारत दौरे के नाम पर 23 करोड़ का घोटाला

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ जांच को आगे बढ़ा रहे हैं

28 Dec 2025

लियोनेल मेसी के भारत दौरे के नाम पर 23 करोड़ का घोटाला

कोलकाता। लियोनेल मेसी के भारत दौरे के मुख्य आयोजक शताद्रु दत्त की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार को बिधाननगर उप-मंडल अदालत में पेशी के दौरान सरकारी वकील ने शताद्रु के खिलाफ भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें 9 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सरकारी वकील के अनुसार, इस पूरे मामले में लगभग 23 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का अनुमान है। इसमें टिकटों की बिक्री से जुटाया गया पैसा और सरकारी संपत्तियों को हुए नुकसान की राशि शामिल है। 
जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता में कार्यक्रम के प्रबंधन के लिए आवंटित 20 लाख रुपये शताद्रु ने खुद डकार लिए। जांच अधिकारियों ने शताद्रु के रिशड़ा स्थित आवास पर तलाशी लेने और बैंक खातों की जांच करने के बाद अब तक 22 करोड़ रुपये की राशि को फ्रीज कर दिया है। 13 दिसंबर को साल्ट लेक स्टेडियम (युवा भारती क्रीड़ांगन) में मेसी के कार्यक्रम के दौरान हुई भारी अव्यवस्था के बाद हजारों प्रशंसकों के मन में एक ही सवाल है: टिकट के पैसे कब वापस मिलेंगे? इस पर सरकारी वकील ने स्पष्ट किया कि पैसा वापस करने की प्रक्रिया वर्तमान में जारी है, हालांकि इसमें कितना समय लगेगा, इस पर कोई सटीक तारीख नहीं दी गई है। अदालत में पेशी के दौरान पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए गये हैं। आरोप है कि शताद्रु ने जानबूझकर कार्यक्रम में अव्यवस्था और अशांति पैदा करने की योजना बनाई थी। अन्य तीन शहरों में कार्यक्रम के लिए पेशेवर इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों को नियुक्त किया गया था, लेकिन कोलकाता के लिए उन्होंने खुद ही फंड का गबन कर लिया। सरकारी अनुमति मिलने से पहले ही शताद्रु ने खाद्य और पेय विक्रेताओं के साथ अवैध रूप से अनुबंध कर लिए थे। सरकारी वकील ने दलील दी कि शताद्रु दत्त एक बेहद प्रभावशाली व्यक्ति हैं, ऐसे में उन्हें जमानत मिलने पर वे सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं। वहीं, शताद्रु के वकील ने जांच के तरीके पर निराशा व्यक्त की है, हालांकि उन्होंने न्यायपालिका पर भरोसा जताया है। 
गौरतलब है कि लियोनेल मेसी के नाम पर आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर भारी अव्यवस्था फैली थी, जिससे दर्शकों और फुटबॉल प्रेमियों में गहरा असंतोष देखा गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ जांच को आगे बढ़ा रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


लियोनेल मेसी के भारत दौरे के नाम पर 23 करोड़ का घोटाला
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ जांच को आगे बढ़ा रहे हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News