Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

प्रोफेसर की भूमिका निभाने वाले '3 इडियट्स' फेम अभिनेता अच्युत पोतदार का निधन

तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके और उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से फिल्म जगत में गहरा शोक है।

19 Aug 2025

प्रोफेसर की भूमिका निभाने वाले '3 इडियट्स' फेम अभिनेता अच्युत पोतदार का निधन

मुंबई। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वरिष्ठ अभिनेता अच्युत पोतदार का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लंबे समय से वे उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। उनकी 18 अगस्त को तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके और उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से फिल्म जगत में गहरा शोक है।

अच्युत पोतदार उन कलाकारों में से रहे, जिन्होंने अपने सादगी भरे अंदाज और नैसर्गिक अभिनय से दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी। उन्होंने अपने अभिनय सफर की शुरुआत साल 1980 में फिल्म 'आक्रोश' से की थी, जिसमें नसीरुद्दीन शाह और ओम पुरी जैसे दिग्गज उनके साथ थे। इसके बाद उन्होंने न सिर्फ हिंदी, बल्कि मराठी सिनेमा में भी अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। करीब चार दशकों लंबे करियर में अच्युत पोतदार ने 125 से अधिक फिल्मों में काम किया। उनकी भूमिकाएं भले ही कभी-कभी सहायक पात्रों में रही हों, लेकिन उनके अभिनय की सच्चाई और सहजता हर किरदार को यादगार बना देती थी।

आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म '3 इडियट्स' में उन्होंने प्रोफेसर की भूमिका निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके अलावा वे 'लगे रहो मुन्ना भाई', 'रंगीला', 'परिणीता', 'वास्तव', 'फेरारी की सवारी', 'दबंग 2' और 'भूतनाथ' जैसी लोकप्रिय फिल्मों में नजर आए। हर फिल्म में उन्होंने अपने अलग अंदाज से योगदान दिया और यह साबित किया कि वे किसी भी किरदार में ढल जाने की क्षमता रखते हैं। फिल्मों के अलावा वे कई टीवी धारावाहिकों का भी हिस्सा रहे और वहां भी अपने मजबूत अभिनय से पहचान बनाई। अच्युत पोतदार के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। सह-कलाकारों, निर्देशकों और उनके चाहने वालों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रोफेसर की भूमिका निभाने वाले '3 इडियट्स' फेम अभिनेता अच्यु
तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके और उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से फिल्म जगत में गहरा शोक है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News