Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जोका मेट्रो के पास 300 करोड़ का 'मिट्टी घोटाला'

अभिषेक सहित 23 लोगों पर एफआईआर, भाजपा नेता के दांव से सियासी भूचाल

21 Jun 2026

जोका मेट्रो के पास 300 करोड़ का 'मिट्टी घोटाला'

कोलकाता। बंगाल में सत्ता बदलने के बाद भी भ्रष्टाचार के मामलों पर सियासी गर्माहट लगातार बढ़ती जा रही है। अब डायमंड हार्बर से सांसद और तृणमूल महासचिव अभिषेक बनर्जी का नाम जोका के कथित 300 करोड़ रुपये के मिट्टी खनन और तस्करी घोटाले में घसीटा गया है। भाजपा नेता अभिजीत दास ने दक्षिण 24 परगना जिले के कालीतला-आशुति थाने में एक आधिकारिक एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें पूर्व सांसद अभिषेक बनर्जी समेत 23 रसूखदार लोगों को नामजद करते हुए अवैध रूप से मिट्टी काटने और उसकी तस्करी करने के बेहद गंभीर आरोप लगाए गए हैं। 
दर्ज शिकायत के अनुसार, बिष्णुपुर-बक्खरहाट क्षेत्र में कई वर्षों तक जोका मेट्रो कारशेड और उसके आसपास के इलाकों से अवैध रूप से मिट्टी की भारी चोरी की गई। आरोप है कि लगभग 163 बीघा सरकारी और निजी भूमि से चरणबद्ध तरीके से मिट्टी निकाली गई और उसे अवैध चैनलों के माध्यम से सरेबाजार बेचा गया, जिसकी कुल कीमत 300 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। इस एफआईआर में अभिषेक बनर्जी के अलावा उनके भगोड़े सहयोगी सुमित राय और जेल में बंद बिष्णुपुर के टीएमसी विधायक दिलीप मंडल का नाम भी प्रमुखता से शामिल है। शिकायतकर्ता का दावा है कि वर्ष 2017 से शुरू हुआ यह काला खेल 2022-23 के दौरान अपने चरम पर था, जिससे न केवल सरकारी राजस्व को चपत लगी बल्कि पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुँचाया गया। भाजपा इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबियों पर चौतरफा हमला बोल रही है, जबकि टीएमसी ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की नई व्यवस्था के तहत अब पुलिस और जांच एजेंसियां इस शिकायत के आधार पर मामले की गहराई से पड़ताल करने में जुट गई हैं। 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जोका मेट्रो के पास 300 करोड़ का 'मिट्टी घोटाला'
अभिषेक सहित 23 लोगों पर एफआईआर, भाजपा नेता के दांव से सियासी भूचाल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News